फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा को छोड़ अपना शो लाने जा रहे हैं सुनील ग्रोवर, नाम होगा 'डॉ मशहूर गुलाटी कॉमेडी क्लीनिक'

Sun, 26 Mar 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 6
Sunil To Do New Show
कपिल शर्मा से अपनी लड़ाई के बाद लगता है सुनील ग्रोवर आगे बढ़ गए हैं। तभी तो वो बिना कपिल के अपना नया शो करने जा रहे हैं। अभी कपिल शर्मा इस दुख से उबरे भी नहीं हैं और इसके चलते उन्होंने शो का शूट भी कैंसिल कर दिया मगर सुनील हैं कि नए शो की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Sunil To Do New Show
सुनील ग्रोवर जल्द ही दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपना लाइव शो करेंगे। सुनील यहां अपने लोकप्रिय किरदार 'डॉ. मशहूर गुलाटी' को निभाते दिखेंगे। लेकिन सुनील इस शो में अकेले नहीं होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Sunil To Do New Show
सुनील का साथ देंगी 'द कपिल शर्मा शो' की एक और फेमस कैरेक्टर 'बंपर'। शो में किकू शारदा 'बंपर' के रोल को प्ले करते हैं। किकू दिल्ली में होने वाले सुनील के लाइव शो में उनके साथ कॉमेडी करते दिखेंगे।

4 of 6
Sunil To Do New Show
सुनील और किकू 1अप्रैल को अपना शो करेंगे जिसका नाम 'डॉं मशहूर गुलाटिज कॉमेडी क्लीनिक' रखा गया है। सुनील के इस शो में किकू के अलावा बाकी कौन लोग होंगे, इसकी जानकारी आभी नहीं है। लेकिन इससे लगता है कि सुनील वाकई जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Sunil To Do New Show
सुनील ग्रोवर का एक वीडियो भी इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि ये कपिल और सुनील की लड़ाई के बाद का है। इसमें वो असम में परफार्म करते दिख रहे हैं। अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर ये वीडियो वाकई में सच है तो लगता है जल्द ही सुनील कपिल से अलग होने का भी ऐलान कर दें। वैसे भी खबरें आ रही हैं कि सुनील अपना नया शो ला सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें