फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने कहा- 'लोगों को हंसा कर दिखा', सुनील ग्रोवर ने दिया जवाब- 'आप पहले अपनी...'

Thu, 22 Mar 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील ग्रोवर
कपिल शर्मा का नया टीवी शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इससे पहले ही कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गई। फैंस के पूछने पर सुनील ने बताया कि उन्हें कपिल के नए शो के लिए कॉल नहीं किया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : Self
वहीं कपिल ने कहा कि सुनील झूठ बोल रहे हैं, उन्हें 100 बार कॉल किया गया। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर में कपिल शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि कपिल ने मुझे झूठा कहा है और यह भी कहा कि पहले लोगों को हंसा कर दिखा।'
विज्ञापन

3 of 5
सुनील ग्रोवर
कपिल को जवाब देते हुए सुनील ने कहा, 'मुझे कपिल की सेहत की चिंता हो रही है। ट्वीट करने के समय को देखिए। मैं कैसे दुखी हो सकता हूं? मैं भगवान से कपिल के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, उन्हें खुद भी अपना ख्याल रखना चाहिए।'
 

 

4 of 5
Sunil Grover
सुनील ने कहा, 'हम दोनों मेच्योर हैं, उस घटना के बाद भी हम मिले। हम दोनों के बीच कई चीजें हुई, मुझे नहीं लगता कि उस बारे में बात करना चाहिए। मैंने उनके साथ दो शो में काम किया। मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunil grover
सुनील ने आगे कहा, 'फैंस लगातार सवाल कर रहे थे कि क्या मैं कपिल के शो में आ रहा हूं, इसलिए मैंने जवाब देने का फैसला किया। मेरा उनके साथ झगड़ा करने का विचार नहीं था।' बता दें कि कपिल ने कहा था कि सुनील उनके नाम का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें