फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द कपिल शर्मा शो' में भारती सिंह नहीं आएंगी नजर! अब तक ये कलाकार भी कह चुके हैं अलविदा

Mon, 30 Nov 2020 07:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, भारती सिंह
बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शनकी जांच कर रही NCB की टीम ने कुछ ही दिन पहले इस मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार किया था। लेकिन अब इसका असर भारती के काम पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि भारती सिंह अब 'द कपिल शर्मा शो' में दिखाई नहीं देंगी। हालांकि अब तक चैनल की तरफ से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा होता भी है तो ये कोई पहली बार नहीं होगा। इससे पहले भी इस शो की टीम से कई लोग शो को अलविदा कह चुके हैं। आइये आपको बताते हैं इन लोगों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : Sony TV
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच का विवाद तो जगजाहिर है। इसलिए इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भी सुनील ग्रोवर का ही है। 'द कपिल शर्मा शो' को सबसे पहले सुनील ग्रोवर ने ही अलविदा कहा था। शो के दौरान सुनील ग्रोवर कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी तो कभी रिंकू भाभी और गुत्थी के किरदार में नजर आते थे। उनके सभी किरदारों को काफी पसंद किया जाता था। लेकिन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद हुआ जिसके कारण उन्होंने इस शो के गुड बाय कह दिया।
विज्ञापन

3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू
'द कपिल शर्मा शो' में जज की कुर्सी पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू का नाम बी इसमें शामिल है। दरअसल सिद्धू ने पुलवामा हमले के बाद एक ट्वीट किया था। उन्के इस ट्वीट को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस वजह से कपिल के शो की भी खासी किरकिरी हुई। जिसकी वजह से मेकर्स ने सिद्धू को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब इस शो में सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली है।

4 of 5
अली असगर - फोटो : instagram/kingaliasgar
अली असगर
कपिल शर्मा के शो में एक कैरेक्टर हुआ करता था दादी या नानी। ये कैरेक्टर टेलीविजन अभिनेता अली असगर निभाया करते थे। उनके किरदार को काफी पसंद भी किया जाता था। अली के इन किरदारों को जनता तो खूब पसंद करती थी लेकिन खुद अली इस किरदार से खुश नहीं थे। उन्हें आगे कोई भी स्कोप नजर नहीं आ रहा था। जिसके चलते उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपासना सिंह
उपासना सिंह
टेलीविजन और फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री उपासना सिंह 'द कपिल शर्मा शो' में बुआ के किरदार में नजर आती थी। उनका डायलॉग 'बिट्टू कौन है ये आदमी' आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। उपासना ने भी सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद इससे दूरी बना ली थी। हालांकि साधना ने शो क्यों छोड़ा इसकी वजह तो किसी को नहीं रता लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये जरूर कर दिया था कि उन्हें कपिल से व्यक्तिगत रूप से कोई दिक्कत नहीं है।

पढ़ें: बाप-बेटे से ऑनस्क्रीन इश्क फरमा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, नाम जानकर नहीं होगा यकीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें