लॉकडाउन में भी कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने फैंस को हंसाने में पीछे नहीं रह रहे हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग का हर कोई दीवाना है। अब सुनील ग्रोवर ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रहे हैं कि लॉकडाउन में उनकी क्या हालत हो गई और वो पूरे दिन क्या करते हैं।