सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी पर सुनील की वापसी से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। कुछ लोग इस खबर से काफी खुश है तो कुछ यह सुनकर काफी ज्यादा भावुक भी हो गए हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यह उन सभी के लिए भावनात्मक क्षण है जो इस शख्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आशा करता हूं कि वह द कपिल शर्मा शो में भी जल्द लौटेंगे।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोज बनाकर सुनील पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।