Bharti and Kapil
खबर आई कि कपिल डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। कुछ एक्टर्स उनके सपोर्ट में उतर आए और उनकी खराब मनोदशा की दुहाई दी। उनके सभी दोस्त जैसे भारती सिंह, उपासना सिंह, सुगंधा मिश्रा सभी ने कपिल को टाइम देने की बात कही। इस बीच कपिल के साथ उनके पुराने शो में काम कर चुके सुनील ग्रोवर ने कपिल की सेहत को लेकर पहली बार बयान दिया है। आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' की दमदार जोड़ी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर निजी विवाद के चलते अलग हो गए थे।