सफलता किस्मत से भी मिलती है लेकिन हुनर मेहनत से आता है। ये बात साबित कर दी है सुनील ग्रोवर ने। बात कॉमेडी की हो तो सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा से 21 ही बैठेंगे।
कॉमेडी की दुनिया में सुनील ग्रोवर को अगर छुपा रुस्तम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस एक शख्स ने इतने सारे किरदार और ऐसे ऐसे किरदार निभाए हैं जो शायद ही कोई और कलाकार निभा पाए। सुनील ग्रोवर आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन आज अपने टैलेंट के बूते सुनील ग्रोवर इतने कामयाब हैं कि हर कोई उनके हुनर को नमन करता है।
गुत्थी से लेकर रिंकू भाभी और डॉक्टर मशूहर गुलाटी तक के कई नामी किरदार सुनील ग्रोवर ने गढ़े और इतने यादगार बनाए कि वो उनकी पहचान ही बन गए।
विज्ञापन
2 of 6
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ कपिल शर्मा
माना कि कपिल शर्मा एक जबरदस्त कॉमेडियन और स्टार हैं लेकिन किरदार गढ़ने और उन्हें रचने का जो हुनर सुनील ग्रोवर में है वो उनमें भी नहीं। अपने इन्हीं किरदारों की वजह से आज सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो की जान बन गए हैं। अगर ये जान ही नहीं रहेगी तो फिर शो किस काम का ?
विज्ञापन
3 of 6
कपिल शर्मा के साथ गुत्थी के किरदार में सुनील ग्रोवर
कपिल शर्मा का शो जब शुरु हुआ तो उसके नए अंदाज और जबरदस्त कॉमेडी के लिए सभी ने पसंद किया, लेकिन उस कॉमेडी में जान डाली गुत्थी ने। ये गुत्थी सुनील ग्रोवर ही थे जिन्होंने अपने हंसोड़ गैट-अप और यूनीक स्टाइल से सभी को अपना दीवाना बना दिया। लोग सुनील ग्रोवर के गुत्थी किरदार को लेकर इस कदर पागल हो गए कि असल में भी सुनील ग्रोवर को गुत्थी के नाम से ही बुलाने लगे।
4 of 6
डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में सुनील ग्रोवर
सिर्फ गुत्थी ही नहीं, सुनील ग्रोवर ने कई और किरदारों ने कपिल शर्मा के शो पर छटा बिखेरी है। डॉक्टर मशहूर गुलाटी का उनका किरदार तो इतना लोकप्रिय हो चुका है कि अगर वो किसी एपिसोड में न दिखें तो दर्शक दुखी हो जाते हैं।
इसे सुनील ग्रोवर का टैलेंट ही कहा जाएगा कि उन्होंने मशहूर गुलाटी के किरदार को कपिल शर्मा के शो का जरूरी हिस्सा बना दिया। कपिल शर्मा के शो का कोई भी एपीसोड मशहूर गुलाटी के किरदार के बिना अधूरा लगता है।
विज्ञापन
5 of 6
रिंकू देवी के किरदार में सुनील ग्रोवर
कपिल शर्मा की पड़ोसन रिंकू भाभी...भला इस किरदार को कैसे याद ना रखा जाए। जब भी कपिल के घर कोई मेहमान आता है तो रिंकू भाभी झट से वहां अपने परेशानी और रोना-धोना लेकर पहुंच जाती है। लेकिन जब वो मौजूद सभी लोगों को हंसाती है तो लोग भूल जाते हैं कि रिंकू भाभी के लिबास में ये सुनील ग्रोवर हैं।
लेडी पुलिस सुमन हुड्डा का किरदार भी दर्शकों को खूब रास आया। वाकई हैरानी की बात है कि एक शख्स इतने किरदारों को इतनी वैरायटी और इतने जबरदस्त ढंग से निभाता है। खास बात तो ये है कि इन सभी किरदारों में कहीं भी सुनील ग्रोवर की झलक नजर नहीं आती। इसे ही तो असली हुनर कहते हैं और ये हुनर कपिल शर्मा के पास भी नहीं है।