फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा पर गिरी गाज, सुनील ग्रोवर जाएंगे तो ये सितारे भी छोड़ देंगे शो

Thu, 23 Mar 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 6
नए कॉमेडी शो के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा ने किया रोड शो - फोटो : amar ujala
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच कहासुनी का किस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। बात इतनी बढ़ गई है कि सुनील ग्रोवर के साथ चंदन प्रभाकर और अली असगर भी शो छोड़ने की तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं सुनील ग्रोवर ने शो में वापस लौटने के लिए मुंह मांगी रकम मांग ली है।
विज्ञापन

कपिल शर्मा पर गिरी गाज, सुनील ग्रोवर जाएंगे तो ये सितारे भी छोड़ देंगे शो

2 of 6
Kapil Sharma Sunil Grover
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को 'द कपिल शर्मा शो' की टीम फिल्म 'नाम शबाना' की टी के साथ शूटिंग करने वाली थी। लेकिन सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर शूटिंग में नहीं पहुंचे। कपिल ने दोनों को कई बार फोन किया लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

कपिल शर्मा पर गिरी गाज, सुनील ग्रोवर जाएंगे तो ये सितारे भी छोड़ देंगे शो

3 of 6
कपिल शर्मा भी करेंगे चुनाव प्रचार - फोटो : File Photo
काफी देर इंतजार करने के बाद शो की शूटिंग कैंसिल कर दी गई। खबरों की मानें तो इस दौरान कपिल बहुत दुखी नजर आए और फिल्म के एक्टर मनोज बाजपेयी के सामने ही रो पड़े। सुनील, चंदन और कपिल के बीच सुलह करवाने की जिम्मेदारी सिद्धू को दी गई थी।

कपिल शर्मा पर गिरी गाज, सुनील ग्रोवर जाएंगे तो ये सितारे भी छोड़ देंगे शो

4 of 6
kapil sharma
इसके चलते सिद्धू ने सुनील और चंदन से फोन पर बात की लेकिन दोनों ने शूटिंग पर आने से इनकार कर दिया। यहां तक कि सिद्धू ने सभी की छोटी सी मीटिंग अरेंज करने की भी बात कही लेकिन सनील ने यह कहते हुए फोन काट दिया- 'पाजी, दिल्ली आकर आपसे पर्सनली मिल लेंगे।'
विज्ञापन

कपिल शर्मा पर गिरी गाज, सुनील ग्रोवर जाएंगे तो ये सितारे भी छोड़ देंगे शो

5 of 6
Kapil Sharma
कपिल की तरफ से शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोस ने भी चंदन प्रभाकर को फोन किया। लेकिन उन्होंने यह कहकर फोन डिसकनेक्ट कर दिया, 'नौकर हूं, अपनी औकात समझ गया हूं। कपिल ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। लेकिन बेवजह खाकर कोई नमक नहीं चुकाता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल शर्मा पर गिरी गाज, सुनील ग्रोवर जाएंगे तो ये सितारे भी छोड़ देंगे शो

6 of 6
kapil sharma
बता दें कि जब सुनील और चंदन शूटिंग पर नहीं पहुंचे तो कपिल ल ने ट्वीट कर लिखा, 'पाजी, सुनील ग्रोवर सॉरी, अगर मैंने अनजाने में आपको चोट पहुंचाई। तुम बहुत अच्छे से जानते हो कि मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं। मैं भी अपसेट हूं। प्यार और शुभकामनाएं हमेशा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें