फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के बाद अब कपिल शर्मा की 'पत्नी' ने हिना खान के समर्थन में लिखी पोस्ट

Sun, 19 May 2019 12:36 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे परदे की मशहूर अदाकारा हिना खान कान्स फिल्म फेस्टिवल में बहुत ही गॉर्जियस लुक में नजर आईं। इस फेस्टिवल में अपने लुक से हिना ने खूब तारीफ बटोरी। यहां, अभिनेत्री ने सिल्वर शिमरी रंग का गाउन पहना था। हिना इस फेस्टिवल में तब सुर्खियों मे आ गईं जब उनपर एक मैग्जीन के संपादक ने कमेंट किया था। इस पर सलमान खान भी अभिनेत्री को सपोर्ट कर चुके हैं। अब हिना के पक्ष में टीवी की हास्य कलाकार सुमोना चक्रवर्ती आई हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 5
kapil and Sumona

हिना खान को सपोर्ट करते हुए सुमोना ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि लोग छोटे परदे के कलाकारों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और अक्सर उनकी तुलना फिल्मी सितारों के साथ करने लग जाते हैं। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार कर चुकीं सुमोना ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। 




 

 

विज्ञापन

3 of 5
sumona

उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा 'स्टाइलिस्टों के कहने से डिजाइनर्स अपने कपड़े टीवी कलाकारों को नहीं देना चाहते हैं। फिल्म या वेब शो के लिए भी ऑडिशन का मौका हमें नहीं दिया जाता है, या तो फिल्मों में कलाकारों के विपरीत उन्हें लिया जाता है या किसी छोटे से किरदार को निभाने के लिए उन्हें कास्ट किया जाता है। 

 

4 of 5
सुमोना चक्रवर्ती

सुमोना ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हम दिन रात मेहनत करने वाले कलाकार हैं, हमारा कोई फिल्मी या फिर बिजनेस बैकग्राउंड परिवार से नाता नहीं हैं, हम बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई (नेपोटिज्म और कास्टिंग काउच) से भी वाकिफ हैं,  एक कलाकार सिर्फ एक कलाकार होता है, माध्यम चाहे जो भी हो, उन्हें इज्जत जरूर देनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan
गौरतलब है कि मैगजीन के संपादक ने कान्स में हिना खान के लुक पर इंस्टाग्राम पर कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था कि कान अचानक से चांदीवली स्टूडियो बन गया है क्या?  इस दौरान एक टीवी होस्ट की नजर जब इस कमेंट पर गई तो उन्होंने इसकी घोर निंदा की और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान का खुलकर समर्थन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें