फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्लस का महात्वाकांक्षी शो फ्लॉप, एक साथ 5 कलाकारों की छुट्टी, कहानी में बदलाव की भी तैयारी

Thu, 20 Jun 2019 10:18 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क
विज्ञापन
ek bhram sarvagun sampanna - फोटो : social media
विज्ञापन

दो महीने पहले ही शुरू हुए स्टार प्लस के महात्वाकांक्षी शो एक भ्रम- सर्वगुण संपन्न को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया है। शो के टीआरपी रेटिंग चार्ट में जगह न बना पाने के चलते अब इसकी कहानी में आमूल चूल परिवर्तन किया जा रहा है। इसी के तहत शो के 5 बड़े सितारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्टार प्लस की क्रिएटिव टीम के फैसले के अनुसार जिन कलाकारों को इस शो से निकाला गया है उनमें अयूब खान, टीना फिलिप, पूर्वा पराग, कविता मित्तल और तन्वी डोगरा शामिल हैं। शो के लीड रोल में श्रेनू पारिख और जैन इमाम पहले की तरह से अपनी जगहों पर बरकरार हैं। दोनों के किरदारों को परफेक्ट लुक देने के लिए शो का नया प्लॉट तैयार किया जा रहा है। निर्माताओं को उम्मीद है कि इस नए प्लॉट से शो की टीआरपी बढ़ सकती है। 
सूत्रों के मुताबिक एक भ्रम-सर्व गुण संपन्न में अब श्रेनू पारिख के देवर का किरदार निभा रहे जैन इमाम और श्रेनू के बीच प्यार की नई कहानी को दर्शाया जाएगा। इसी कारण शो के नए प्रोमो भी शूट किए जा चुके हैं। टीना डोगरा ने कहा है कि हमें शो की भलाई के लिए शो से बाहर किया जा रहा है। दुख इस बात का है कि मेरे किरदार की अचानक समाप्ति हो गई, पर उन्होंने इस प्रकार से मेरा किरदार खत्म किया है कि इसे एक बार फिर वापस लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें