'डेयर टू डेट', 'साड्डा हक', 'दिल दोस्ती डांस', 'गुमराह', 'द बडी प्रोजेक्ट', 'एक्स योर एक्स' जैसे पॉपुलर शो वाला चैनल 'वी' बंद हो रहा है। लगातार घटती कमाई की वजह स्टार इंडिया ने इस चैनल को ऑफ एयर करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि हाल ही में स्टार इंडिया ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार खरीदे हैं। लिहाजा, चैनल वी की जगह कंपनी ने अगले हफ्ते नया स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
2 of 4
Channel V
करीब 20 साल पहले चैनल वी को पूरी तरह से एक म्यूजिक चैनल के तौर पर लॉन्च किया गया था। इसका सीधा मुकाबला वायकॉम 18 के म्यूजिक चैनल एमटीवी से था। 90 बॉर्न किड्स को ग्लोबलाइजेशन का स्वाद चखाने में इन दोनों चैनलों का बड़ा योगदान रहा है। विदेशी म्यूजिक, इंडीपॉप, फैशन, कूल स्लैंग्स, यूथ की भाषा और उनकी प्रॉब्लम्स से डील करना चैनल वी की खासियत रही है। साल 2012 में दर्शकों के बदलते मूड को ध्यान में रखते हुए चैनल पर कई टीवी सीरीज और शोज शुरू किये गए जिसकी टारगेट ऑडियेंस सिर्फ यूथ थी।
विज्ञापन
3 of 4
Channel V
चैनल वी ने कई हिट वीडियो जॉकी (VJ) भी दिये जैसे श्रुति सेठ, सारा जेन डियाज, आदित्य रॉय कपूर, गौरव कपूर, ल्यूक केनी, अनुराधा मेनन आदि।इसके अलावा इस चैनल ने 'क्विक गन मुरुगन', 'आंटी 303', 'जावलकर' और 'बाई' जैसे कई काल्पनिक और लोकप्रिय किरदार भी दिये। बाई का बोला हुआ 'इतना पैइसा में इतनाइच मिलेगा ' वाला डायलॉग इतना हिट हुआ कि आज भी लोग अपनी आम बोलचाल में इसे फिट करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात के बाद यह चैनल ऑफ एयर कर दिया जाएगा। इसी के साथ इसका गुलाबी रंग वाला लोगो, इसके शो और मां-बाप से छुप-छुपकर इस पर अंग्रेजी गाने देखने का वो एडवेंचर बस एक याद बनकर रह जाएगी।
गुडबाय चैनल वी!!!
पढ़ें: दूसरे बच्चे पर बोलीं रानी मुखर्जी, 'कोशिश तो बहुत की पर लगता है बस मिस हो गई'