श्रीति झा छोटे पर्दे की सबसे चर्चित और पसंदीदा हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने जो किरदार निभाएं, सब में बखूबी डलीं। शायद इसीलिए वे लोगों को हमेशा पसंद आईं। आज श्रीति 30 साल की हो रही हैं, उनके जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में कुछ अंजानी बातें।
विज्ञापन
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
2 of 20
दरभंगा बिहार की रहने वाली श्रीति का जन्म 1986 में बेगुसराय में हुआ था। कुछ समय बाद उनका परिवार कोलकाता रहने चला गया और उनकी पढ़ाई वहीं से हुई। कोलकाता में 10 साल बिताने के बाद श्रीति परिवार के साथ काठमांडु नेपाल रहने चली गईं और वहां से भी पढ़ाई की। जानते हैं श्रीति का घर का नाम 'झल्ली' है।
विज्ञापन
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
3 of 20
श्रीति ने बीए अंग्रेजी की पढ़ाई दिल्ली के वेंकटे्श्वरा कॉलेज से की जहां वे कॉलेज के अंग्रेजी ड्रामा सोसाइटी से जुड़ीं और आगे चल कर उसकी प्रेसिडेंट भी बनीं। लेकिन एक्टिंग के साथ साथ श्रीति डांस में भी बहुत अच्छी हैं। बल्कि कॉलेज में तो उन्हें एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जाना जाता था।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
4 of 20
जानते हैं श्रीति की पसंदीदा फिल्में 'प्यासा' और 'काजग के फूल' हैं। हीरोइनों में उन्हें वहीदा रहमान बहुत पसंद हैं। श्रीति को किताबें पढ़ने का काफी शौक है। दिल्ली में पढ़ाई करते करते ही उन्हें पहले सीरियल 'धूम मचाओ धूम' के लिए चुन लिया गया था।
विज्ञापन
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
5 of 20
श्रीति ने इस सीरियल में एक शर्मीली और अंधविश्वासी लड़की मालिनी शर्मा का किरदार निभाया। जिन लोगों ने यह सीरियल देखा होगा उन्हें मालिनी जरूर याद होगी।
विज्ञापन
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
6 of 20
इसके बाद श्रीति को 'जिया जले' के लिए चुना गया। यह सीरियल ज्यादा समय के लिए तो नहीं चला। लेकिन इसके बाद से श्रीति को ऑफर मिलने लगे। श्रीति को 'अंगद' नाम के एक सीरियल के लिए भी चुना गया लेकिन वह सीरियल कभी बन ही नहीं पाया।
विज्ञापन
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
7 of 20
इसी दौरान उन्हें 'ज्योती' में सुधा का रोल निभाने का मौका मिला। सुधा एक ऐसी लड़की थी जिसे पर्सनैलिटी डिसॉर्डर की बीमारी थी। यानि दिन में वह सीधी साधी डरपोक सुधा बन कर रहती थी तो रात में ग्लैमरस, निडर देविका।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
8 of 20
श्रीति ने सुधा के किरदार के लिए बहुत तारीफें बटोरीं। खास बात यह थी कि वे इस समय दूसरे सीरियल 'शौर्य और सुहानी' में भी राजकुमारी सुहानी का लीड रोल कर रही थीं।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
9 of 20
श्रीति को इसके बाद 'रक्त संबंध' नाम का सीरियल ऑफर हुआ जिसमें वह एक अंधी लड़की बनी थीं। इसके बाद श्रीति के साथ जो हुआ उसने सब बदल दिया।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
10 of 20
इसके बाद श्रीति को मिला उनकी जिंदगी बदल देने वाला ऑफर। सीरियल था 'दिल से दी दुआ..सौभाग्यवति भव:?' श्रीति ने इसमें घरेलू हिंसा की पीड़िता का रोल निभाया और उन्हें खूब पसंद भी किया गया। श्रीति इस सीरियल के जरिए घर घर में जाने जानी लगीं।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
11 of 20
इसके कुछ ही समय बाद स्रिति को सबसे चर्चित सीरियल 'बालिका वधु' में गंगा का रोल निभाने का मौका मिला। इस किरदार को भी उन्होंने बखूबी निभाया।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
12 of 20
श्रीति यह सीरियल कर ही रही थीं कि उन्हें आज के सबसे लोकप्रिय सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में लीड रोल करने का ऑफर मिल गया। बस तब से लेकर आज तक वे प्रज्ञा के किरदार में सबकी चहेती बनी हुई हैं।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
13 of 20
श्रीति की निजी जिंदगी का एक राज यह भी है कि उनका नाम अपने पहले ऑनस्क्रीन हीरो विक्रांत मेसी के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों ने धूम मचाओ धूम में साथ काम किया था। लेकिन असल में वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे और यह खबर सिर्फ अफवाह थी। देखिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
14 of 20
स्रिति झा यानि छोटे पर्दे की प्रज्ञा सबके दिलों में बस गईं हैं। अपनी एक्टिंग, भोलेपन और क्यूट लुक्स से वह सबकी चहेती बन चुकी हैं। लेकिन कॉलेज से टीवी तक का उनका सफर कैसा था, यह आप नहीं जानते होंगे। पढ़िए स्रिति के बारे में अनसुनी बातें।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
15 of 20
श्रीति झा का नाम पहले भी अपने कोस्टार हर्षद चोपड़ा से जुड़ चुका है जब वे दोनों सौभाग्यवति भव: में साथ काम कर रहे थे। लेकिन अब तो कोई और ही है जो श्रीति के दिल पर राज करता है।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
16 of 20
ये हैं एक्टर कुणाल करण कपूर जो सीरियल न बोले तुम न मैंने कुछ कहा में काम कर चुके हैं। श्रीति और कुणाल एक दोस्त के जरिए मिले थे और काफी वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा कभी नहीं किया लेकिन इस बार दोनों ने न्यू ईयर भी साथ पॉन्डीचेरी में मनाया था। आगे देखिए उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
17 of 20
अपने परिवार और दोस्तों के बीच श्रीति बिलकुल आम लड़की जैसी हो जाती हैं। उन्हें ऐसे देखकर कौन कहेगा कि वे इतनी चर्चित स्टार हैं।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें
18 of 20
श्रीति को घूमना-फिरना भी बहुत पसंद है। उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड कुणाल की भी इस मामले में पंसद मिलती जुलती ही है।
कॉलेज की प्रेसिडेंट से पर्दे की 'प्रज्ञा' तक का सफर, श्रीति की अनसुनी बातें