फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 12' खत्म होते ही दीपिका की सहेली की टूटी सगाई, मंगेतर ने खोल दी सच्चाई

Sun, 06 Jan 2019 01:55 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
'बिग बॉस सीजन 12' में सृष्टि रोडे का नाम काफी चर्चा में रहा। शो की शुरुआत में सृष्टि ने भले ही कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था लेकिन बाद में वह खूब लड़ाई-झगड़ा करते हुए दिखाई दीं। सृष्टि फिलाने से कुछ हफ्ते पहले घर से बेघर हो गई थीं। हालांकि शो के अंदर उन्होंने अपने और मंगेतर मनीष के बारे में कई बातें बताई। अब ऐसी खबरें आ रही हैं मनीष और सृष्टि की सगाई टूट चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
Rohit Suchanti Srishty Rode - फोटो : twitter
मनीष और सृष्टि की सगाई का टूटना कुछ लोग 'बिग बॉस' में उनके और रोहित के बीच की नजदीकियों से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, शो के अंदर सृष्टि और रोहित एक साथ काफी समय बिताते हुए दिखे यहां तक कि टास्क के दौरान इन दोनों ने साथ में रोमांटिक डांस भी किया। ऐसे में बिग बॉस से बाहर आते ही सृष्टि के रिश्ते का टूटना कही न कही रोहित से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
इस बीच टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक सृष्टि के पूर्व मंगेतर मनीष ने इस बात से साफ इंकार किया है। मनीष नागदेव ने अपने और रिश्ते के टूटने की बात तो कबूली लेकिन ऐसा किसी तीसरे की वजह से हुआ इस बात से साफ इंकार किया। मनीष के मुताबिक जो भी हुआ है वह उनके और सृष्टि की आपसी रजामंदी से हुआ।

4 of 5
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
मनीष नागदेव के मुताबिक - 'हम दोनों एक दूसरे से कुछ अलग चाहते थे और अलग उम्मीदें भी थीं। हम लोगों ने आपस में बातचीत की और यह फैसला लिया कि अब अलग हो जाना चाहिए।' मनीष ने आगे कहा कि 'मैं सृष्टि की बहुत इज्जत करता हूं और करता रहूंगा। हमारा रिश्ता बहुत खूबसूरत रहा है। अब इस रिश्ते का कोई मतलब नहीं बनता जब सब कुछ खत्म हो गया हो। फिलहाल मैं अपने काम की तरफ ध्यान दे रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
सृष्टि और मनीष एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। यहां तक कि इन दोनों का फरवरी 2018 में रोका भी हो गया था और साल के आखिर में शादी होने वाली थी। ऐसे में सृष्टि और मनीष का रिश्ता टूटना उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। आपको बता दें, सृष्टि रोडे की तरह मनीष नागदेव भी टेलीविजन एक्टर हैं। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून' जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं। इस वक्त मनीष नागदेव 'उड़ान' सीरियल कर रहे हैं जिसमें वह आकाश का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें