फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखे श्रीसंथ, शो की रियलिटी पर उठे सवाल

Sun, 06 Jan 2019 04:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
khatron ke khiladi - फोटो : voot
कलर्स टीवी पर रियलिटी शो बिग बॉस 12 के खत्म होने के बाद अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 शो शुरू हो गया है। शनिवार को इसका प्रीमियर दिखाया गया। शो के शुरू होते ही इस पर विवाद भी खड़े होने लगे हैं। बिग बॉस के खत्म होते ही श्रीसंथ अब खतरों के खिलाड़ी में दिख रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जुलाई में ही खत्म कर ली गई थी जबकि बिग बॉस का फिनाले 30 दिसंबर को हुआ। 
विज्ञापन

2 of 6
sreesanth - फोटो : voot
ऐसे में रोहित शेट्टी के बयान को लेकर श्रीसंथ के फैंस हैरान हैं। खतरों के खिलाड़ी के प्रीमियर एपिसोड में रोहित शेट्टी कहते है कि 'श्रीसंथ मैंने देखा कि तुम कुछ ही वोट से ट्रॉफी जीतने से चूक गए।' ऐसे में यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर रोहित को कैसे पता चला कि श्रीसंथ बिग बॉस हार गए हैं जबकि इसकी शूटिंग पहले ही खत्म हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Sreesanth - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि 'क्या ये पहले से तय था कि बिग बॉस 12 के रनर अप श्रीसंथ होंगे। जबकि जून में कलर्स ने खतरों के खिलाड़ी शूट कर लिया था। क्या कर रहे हो?'

 

4 of 6
sreesanth - फोटो : file photo
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'डियर कलर्स टीवी, कृपया यह साफ करें कि श्रीसंथ खतरों के खिलाड़ी में कब पहुंचे जबकि उन्होंने हाल ही में बिग बॉस 12 खत्म किया है। आखिर इसकी शूटिंग कब हुई।'

 
विज्ञापन

5 of 6
sreesanth - फोटो : file photo
एक यूजर ने लिखा कि 'रोहित शेट्टी को कैसे पता कि श्रीसंथ बिग बॉस हार जाएंगे जबकि इसकी शूटिंग जुलाई-अगस्त में हुई। वहीं बिग बॉस सितंबर 2018 से शुरू हुआ। क्या इंट्रो शूट करने के लिए दोबारा अर्जेंटीना गए?'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sreesanth - फोटो : voot
प्रीमियर शो पर गौर करें तो रोहित शेट्टी जब श्रीसंथ से कहते हैं कि वो बिग बॉस से चूक गए उस वक्त कैमरा रोहित शेट्टी पर फोकस नहीं होता। ऐसे में माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपनी आवाज में डबिंग की है और शो के उस हिस्से को दोबारा एडिट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें