फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैन लगने के बाद श्रीसंत करना चाहते थे खुदकुशी, पति के जेल जाने पर भुवनेश्वरी की हो गई थी ऐसी हालत

Fri, 15 Mar 2019 01:00 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sreesanth
'बिग बॉस 12' और 'खतरों के खिलाड़ी 9' के एक्स कंटेस्टेंट और क्रिकेटर श्रीसंत के लिए आज बहुत बड़ा दिन दिन है । श्रीसंत पर 5 साल पहले आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था । इसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था । आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत के पक्ष में फैसला सुनाते हुए लाइफ टाइम बैन हटा दिया है । हालांकि बीसीसीआई ने श्रीसंत से बैन नहीं हटाया है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
sreesanth
कोर्ट ने बीसीसीआई से तीन महीने के अंदर पूरे मामले में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।बैन हटने पर श्रीसंत ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं । सबने मेरा बहुत साथ दिया। अब मैं फिर से क्रिकेट खेल पाऊंगा ।' श्रीसंत के लिए ये 5 साल बहुत भारी रहे । इस मुश्किल दौर में एक शख्स श्रीसंत के साथ हमेशा खड़ा रहा, वो थीं उनकी पत्नी भुवनेश्वरी ।
विज्ञापन

3 of 8
sreesanth
श्रीसंत जब बिग बॉस में आए थे तब उनकी पत्नी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं । श्रीसंत मैच फिक्सिंग के मामले में जेल जा चुके हैं । जिस वक्त श्रीसंत को जेल हुई थी, उस वक्त उनकी पत्नी किचन में सोया करती थीं । वो अपने पति की तकलीफ को महसूस करना चाहती थीं । सितंबर 2013 में श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन बैन लगाया गया था।

4 of 8
sreesanth
उसी महीने उनकी भुवनेश्वरी से शादी होने वाली थी। मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद श्रीसंत डिप्रेशन में रहने लगे । वो शादी नहीं करना चाहते थे । यहां तक कि उन्होंने जिंदगी जीने की इच्छा भी छोड़ दी थी । श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में बताया था- 'बैन लगने के बाद मैं सोचने लगा था कि मैं फिर से खेलूंगा या नहीं।'
विज्ञापन

5 of 8
sreesanth
'मैं उस समय अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में सोचने लगा था। मैंने अपने माता-पिता के बारे में भी सोचा । मुझे लगा कि उनके 3 और बच्चे हैं और मैं नहीं होऊंगा तो भी वो मेरे बगैर रह लेंगे । उस वक्त भुवनेश्वरी के पिता ने मुझे कहा था कि नयन (भुवनेश्वरी) अब भी तुमसे शादी करना चाहती है।'
 
विज्ञापन

6 of 8
sreesanth
'फिर मुझे लगा कि मैं उससे शादी किए बिना इस दुनिया को छोड़कर नहीं जा सकता ।' आखिर श्रीसंत ने 12 दिसंबर, 2013 को जयपुर के शेखावत परिवार से ताल्लुक रखने वाली अपनी गर्लफ्रेंड भुवनेश्वरी कुमारी से शादी की । जब श्रीसंत को जेल हुई तो उनकी पत्नी ने किचन में सोना शुरू कर दिया ।
विज्ञापन

7 of 8
Sreesanth - फोटो : twitter
बता दें कि श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी राजस्थान की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं । भुवनेश्वरी श्रीसंत से 9 साल छोटी हैं। दोनों ने शादी से पहले 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2015 में श्रीसंथ एक बेटी के पिता बने। साल 2016 में इस कपल के एक बेटा भी हुआ ।
विज्ञापन

8 of 8
एस श्रीसंत - फोटो : HT
श्रीसंत खेल के अलावा बेहतरीन डांसर भी हैं। उनको स्वभाव में काफी शॉर्ट टेम्पर माना जाता है। वे एक्टिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'अक्सर 2' में काम किया है। इसके अलावा श्रीसंत साउथ की कुछ फिल्मों में भी नजर आए हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें