फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में इस अभिनेत्री के स्टेप्स पर डांस करते थे करण, किया अपने फेवरेट गाने का खुलासा

Wed, 11 Mar 2020 12:12 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल शर्मा शो का अगला एपिसोड हंसी के हंगामे से भरपूर होगा, जिसमें मिस्टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के साथ खूबसूरत कटरीना कैफ और बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर-प्रोडूसर जोड़ी, रोहित शेट्टी और करण जौहर अपनी आगामी फिल्म सूर्यवंशी को प्रमोट करते नजर आएंगे। इस शो में करण जौहर ने अपने फेवरेट गाने के बारे में बताया, जिस पर उन्हें डांस करना बहुत पसंद है।
विज्ञापन

2 of 4
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चर्चा के दौरान कपिल ने करण जौहर से पूछा कि क्या 'डफली वाले, डफली बजा' उनका पसंदीदा गाना है और साथ ही यह भी जानना चाहा कि क्या वो इस गाने पर नाचना चाहेंगे। इस पर करण ने बताया, "हां फिल्म 'सरगम' का यह गाना यकीनन मेरा सबसे पसंदीदा गाना है। मुझे याद है अपने बचपन में जब भी मेरे पापा मुझे किसी गाने पर डांस करने को कहते थे, तो मैं इस गाने पर डांस करता था। लेकिन इसमें मैं चिंटू जी (ऋषि कपूर) के बजाय जया प्रदा जी के स्टेप्स करता था (हंसते हुए)।"
विज्ञापन

3 of 4
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर ने आगे बताया कि कैसे अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे सफल कलाकारों में से एक हैं और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करते हैं। यही वजह है कि करण उनके साथ आगे भी बहुत सारी फिल्में चाहते हैं। करण ने यह भी बताया, "रोहित में दर्शकों की जबर्दस्त समझ है और उनकी फिल्मों में बहुत सारा एक्शन, इमोशन और ड्रामा होता है, जिसकी धमक बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आती है और यह उनकी अपनी कला है।"
विज्ञापन

4 of 4
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी निर्देशक के कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है। फिल्म में रणवीर सिंह बतौर सिंबा और अजय देवगन बतौर सिंघम कैमियो करते नजर आएंगे। इसके साथ ही बता दें कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कोरोनावायरस की वजह से फिल्म की रिलीज डेट बदली जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें