सोनी सब के सीरियल ‘जीजाजी छत पर हैं’ में 'मुरारी' का किरदार निभाने वाले अनूप उपाध्याय ने बताया कि 'लोहड़ी से जुड़ी काफी अच्छी यादें हैं। पंजाब के मेरे कई सारे दोस्त हैं। मुझे पंजाब में उनके साथ इस त्योहार को मनाने का मौका भी मिला है, जो आज भी यादगार पलों में से एक है। यह त्योहार खासतौर से किसानों के बेहद करीब है, क्योंकि यह फसलों की कटाई के जश्न का त्योहार है। इसकी सबसे मीठी रस्मों में से एक है, अग्नि में चढ़ाया जाने वाला प्रसाद स्वादिष्ट रेवड़ी (तिलगुड़)। मैं सभी लोगों को लोहरी की शुभकामनायें देती हूं। इसका भरपूर आनंद उठाएं।'