फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस ने लगाया यौन शोषण का आरोप तो इस दिन होगी कपिल की वापसी, ये हैं टीवी की 5 बड़ी खबरें

Wed, 31 Oct 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Anup Jalota and Sonal - फोटो : File Photo
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Sparsh Khanchandani - फोटो : Instagram
'उतरन' की छोटी इच्छा 5 साल बाद कर रही हैं शो में वापसी
कलर्स टीवी के फेमस शो 'उतरन' से घर-घर में पहचान बनाने वाली इच्छा यानी स्पर्श कंचनदानी अब 5 साल बाद फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। स्पर्श को काल्पनिक शो 'विक्रम बेताल की रहस्य गाथा' में देखा जाएगा।स्पर्श को इस शो में प्रेत परी के रूप में देखा जाएगा, जो अपने सुझाव से राजा विक्रम की मदद करती है। शो पर बात करते हुए स्पर्श ने कहा, यह शो मेरे लिए एक अच्छा अवसर ही नहीं, बल्कि टेलीविजन में मेरी वापसी के लिए एक बेहतरीन मंच भी है।'
विज्ञापन

3 of 6
Sonal Vengurlekar - फोटो : File Photo
फोटोग्राफर पर टीवी एक्ट्रेस ने लगाया था यौन शोषण का आरोप 
टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगुलेकर ने मशहूर फोटोग्राफर राजा बजाज पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। सोनल के आरोप लगाते ही अब राजा बजाज की बेटी अपने पिता के बचाव में उतर आई हैं। शीना बजाज ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है। इसके साथ ही कहा कि वह यह सब कुछ पैसों के लिए कर रही हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए राजा बजाज की बेटी शीना बजाज ने यह बात कही। शीना बजाज ने कहा - 'यह सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। सोनल सिर्फ पैसों के लिए मेरे पिता को ब्लैकमेल कर रही हैं। उस वक्त उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की थी और करियर बनाने के साथ-साथ पैसा भी कमाना चाहती थीं।

4 of 6
kapil sharma - फोटो : File Photo
इस दिन शुरू होगा कपिल शर्मा का शो
कॉमेडियन कपिल शर्मा के सितारे इन दिनों कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। कभी टीवी के टॉप कॉमेडियन रहे कपिल शर्मा अब दोबारा वापसी के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। खबरों की मानें तो कपिल 25 नवंबर से 'द कपिल शर्मा' शो का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में उनके साथ कॉमेडियन भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
anup jalota - फोटो : twitter
सबा और अनूप बिग बॉस से हुए बेघर
बिग बॉस 12 में 6वें हफ्ते के वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन हुआ। ऐसे में सबा, सृष्टि, सुरभि और अनूप जलोटा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन सबा और अनूप का बिग बॉस के घर में खेल खत्म हो चुका है। वहीं, सबा के जाने पर पूरा घर फूट-फूटकर रोया। वहीं शो से बाहर आते ही अनूप जलोटा और सबा ने बड़े खुलासे किए हैं। यहां तक अनूप जलोटा ने अपने और जसलीन के रिश्ते को सिर्फ म्यूजिकली जुड़़ाव बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Valentine's Day - फोटो : Instagram
14 साल छोटी पत्नी के लिए इस टीवी एक्टर ने रखा करवाचौथ का व्रत 
इस बार कई सारे स्टार्स ने शादी की और वह आज अपना पहला करवा चौथ मनाया। इस बीच हाल ही में शादी के बंधन में बंधे एक्टर गौतम रोडे ने अपनी पत्नी को करवा चौथ पर ऐसा नायाब तोहफा दिया है जिसे जानकर आप भी यही कहेंगे प्यार हो तो ऐसा। गौतम रोडे ने अपनी पत्नी पंखुड़ी का साथ देते हुए उनकी लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। गौतम रोडे इस वक्त 'काल भैरव रहस्य' के दूसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बावजूद उन्होंने पत्नी के साथ-साथ खुद भी व्रत रखा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें