टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से उनका पूरा परिवार बीते चार दिनों से बदहवासी के आलम से गुजर रहा था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि करना क्या है। लेकिन मंगलवार को हुई श्रद्धांजलि सभा में प्रत्यूषा की मां सोमा बनर्जी की अवचेतना वापस आई और उन्होंने रो-रोकर पूरी कहानी बयां की।
विज्ञापन
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
2 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
उनका कहना है कि वह न्याय चाहती हैं, जो कुछ उनकी बेटी के साथ हुआ उससे, वह सजा दिलाना चाहती हैं उसको, जिसने उनकी बेटी के साथ गलत किया। उन्होंने कहा, 'वह (राहुल) मेरी बेटी को तड़पाता था। उसे किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए। उनकी बेटी को इंसाफ चाहिए। मैं पूरे देश से यह अपील करना चाहती हूं कि इस मामले में हमारी सहायता करें, हमे न्याय दिलाने में सहयोग दें।'
विज्ञापन
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
3 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
प्रत्यूषा की मां के मुताबिक प्रत्यूषा ने राहुल के अत्याचारों से आजिज आकर दुनिया छोड़ दी। उसने प्रत्यूषा को बहुत परेशान किया। प्रत्यूषा के प्रर्थाना सभा के बाद जब ये पूछा गया कि वह राहुल के लिए कौन सी सजा चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, 'वह निकलना नहीं चाहिए, जिंदा रहना चाहिए, पर जीवन भर सड़ना चाहिए।' उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर राहुल के लिए उम्र कैद की सजा की बात की।
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
4 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
प्रत्यूषा के पापा शंकर बनर्जी ने कई बातें सामने लाई हैं। उनका कहना है कि राहुल ने झूठ बोलकर प्रत्यूषा को फंसाया था और उनकी पूरी जिंदगी पर नियंत्रण कर लिया था। वह लगातार प्रत्यूषा को प्रताड़ित कर रहा था। उधर, मामले में एक और अहम बात सामने आई है, वो ये कि राहुल के वकील ने केस छोड़ दिया है और कई राहुल पर कई आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
5 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
राहुल राज और उनके परिजनों के लिए एक बुरी खबर है कि उन्होंने राहुल को बचाने के लिए जो वकील नीरज गुप्ता चुना था, उसने खुद को केस से अलग कर लिया है और महज खुद को अलग ही नहीं किया है, उसने कई आरोप लगाए हैं। उल्लेखनीय है राहुल के यही वकील मंगलवार को उनके लिए अंग्रिम जमानत की याचिका लिख रहे थे। लेकिन बुधवार को उन्होंने अचानक सुर बदला और मुकदमे से अलग हो गए।
विज्ञापन
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
6 of 10
राहुुल राज
मंगलवार को ही प्रोड्यूसर राहुल राज सिंह पर प्रत्यूषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ था। बुधवार को उनके वकील नीरज गुप्ता ने केस छोड़ा। इस पर नीरज ने पीटीआई से कहा, 'मैं मानवीय आधार पर खुद को इस केस से अलग कर रहा हूं। मैं समझता हूं कि मुझे यह केस नहीं लड़ना चाहिए, क्योंकि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।' इसके अलावा भी वो उन्होंने कुछ बातें बताईं।
विज्ञापन
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
7 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
नीरज ने कहा, 'एक मुवक्किल का फर्ज होता है कि वह अपने वकील को पूरी बात बताए, वो सही हो या गलत, अच्छी हो या बुरी। लेकिन इस मामले में मुझे लगातार अंधेरे में रखा जा रहा है। मामले से संबंधित जानकारियां दूसरों (मीडिया) से दिलवाई जा रही हैं।' जब उनसे पूछा गया कि आपने एफआईआर आने के बाद अचानक केस छोड़ दिया, तो उन्होंने करारा जवाब दिया।
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
8 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
नीरज का कहना है कि मेरे केस छोड़ने से एफआईआर का कोई लेना-देना नहीं है। एक वकील, वकील होता है, वह किसी भी तरह की परिस्थियों के लिए तैयार होता है। लेकिन उसे केस के बारे में सच-सच बताया नहीं जाएगा तो वह केस लड़ेगा क्या। राहुल पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 504, 506 (आपराधिक धमकी), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
9 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
ऐसे में राहुल के वकील के केस से अलग होने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर नीरज किन बातों का जिक्र कर हैं कि जो एक वकील के तौर पर उनका मुवक्किल उनसे नहीं बता रहा है। राहुल और उनका परिवार क्या छिपा रहा है।
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
10 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
राखी सावंत समेत वो अभिनेता जो राहुल पर आरोप लगा रहे हैं क्या वो सही हैं? क्या वास्तव में राहुल और प्रत्यूषा के रिश्ते ही उनकी मौत की वजह है। इन सभी सवालों के जवाब उस दिन सामने आ जाएंगे, जिस दिन राहुल अस्पताल से बाहर आ जाएंगे। क्योंकि बहुत संभव है कि राहुल के अस्पताल से छूटते ही मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।