फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: तालिबान ने महिलाओं के अकेले यात्रा करने पर लगाई पाबंदी, उर्फी बोलीं- इनके पतन की दुआ करती हूं

Tue, 28 Dec 2021 02:34 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Urfi - फोटो : instagram/urf7i
अफगानिस्तान पर अपनी हुकूमत कायम करने के बाद से ही तालिबान वहां के नागरिकों खासकर महिलाओं का जीना दुभर बना रहा है। वह लगातार नियमों में संशोधन कर वहां के लोगों आजादी पर लगाम लगा रहा है। इस कड़ी में तालिबान ने अब रविवार को अकेली महिलाओं का लॉन्ग डिसटेंस रोड ट्रिप बैन कर दिया है। अब कोई भी महीला बिना पुरुष के 75 किलोमीटर से ज्यादा का सफर अकेगे तय नहीं कर सकती है। तालिबान के इस फैसले की निंदा करते हुए इंटरटनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

उर्फी ने की यह प्रार्थना

तालिबान के इस बैन की आलोचना करते हुए अभिनेत्री ने तालिबान के जल्द पतन होने की कामना की है। उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि “तालिबान के शीघ्र पतन के निए प्रार्थना करती हूं। अपना धर्म दूसरों पर थोपना बंद करो।

विज्ञापन

3 of 5
Urfi - फोटो : instagram/urf7i

हिंदू धर्म को समझने की कर रही हैं कोशिश

बता दें कि अभिनेत्री हमेशा से महिलाओं के हक के लिए अपनी आवाज उठाती रही हैं और ऐसी घटनाओं की निंदा करती आई हैं। उर्फी जावेद मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू धर्म को समझने की कोशिश करती हैं। हालांकि अभिनेत्री की मां और उनके भाई मुस्लिम धर्म को मानते हैं।

4 of 5
Urfi - फोटो : instagram/urf7i

मुस्लिम लड़के से नहीं करना चाहती शादी

हाल ही में उर्फी जावेद ने एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे मुस्लिम धर्म पर भरोसा नहीं है। मैं कोई भी धर्म को नहीं मानती हूं। इसलिए मैं मुस्लिम लड़के से कभी शादी नहीं करना चाहती हूं। मैं केवल उसी से शादी करूंगी जिससे मैं प्यार करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

बेबाक बयान के अलावा अपने बोल्ड लुक की वजह से होती हैं ट्रोल

गौरतलब है कि उर्फी अपने बेबाक बयानों की तरह अपने बोल्ड आउटफिट्स की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे अपने फैशन सेंस और अतरंगी ड्रेसअप के लिए काफी ट्रोल होती हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस एक ऐसा कटआउट ड्रेस पहना था जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। एक यूजर ने पूछा था कि क्या ड्रेस चूहे ने कुतर दी है? बाद में उर्फी ने चूहे की फोटो शेयर कर उसे अपना ड्रेस डिजाइनर बताया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें