फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नए सीजन में नजर नहीं आएंगे ‘क्योंकि…’ के ये एक्टर्स, जानिए क्या है कारण?

Wed, 23 Jul 2025 09:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Smriti Irani Serial Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: जल्द ही स्मृति ईरानी सीरियल  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आएंगी। 25 साल बाद ये सीरियल छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। इस बार सीरियल में कुछ चर्चित एक्टर्स नजर नहीं आएंगे? जानिए, इसकी वजह क्या है? 

विज्ञापन
1 of 6
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन में नजर नहीं आएंगे कुछ चर्चित किरदार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

25 साल पहले सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ टीवी पर टेलीकास्ट हुआ, लगभग 8 साल तक यह सीरियल टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करता रहा। इस सीरियल से एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) तुलसी के रूप में घर-घर मशहूर हुईं। कई और एक्टर्स भी इस सीरियल से स्टार बने। 29 जुलाई को यह सीरियल अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इस बार भी स्मृति ईरानी तुलसी का आइकॉनिक रोल करेंगी मगर कुछ जाने-माने एक्टर्स इस सीरियल में नजर नहीं आएंगे। जानिए, कौन है वो एक्टर्स और क्यों वह नए सीजन का हिस्सा नहीं हैं? 

विज्ञापन

2 of 6
सुधा शिवपुरी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सुधा शिवपुरी 
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन में सुधा शिवपुरी नजर नहीं आएंगी। पहले सीजन में उन्होंने बा का किरदार निभाया था। बा सीरियल में विरानी परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला थीं, वह तुलसी के किरदार का हमेशा साथ देती थीं। पहले सीजन में ही उनकी मौत को दिखाया गया था। असल में भी सुधा शिवपुरीह का निधन साल 2015 में हुआ।

विज्ञापन

3 of 6
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्मृति ईरानी, अपरा मेहता - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अपरा मेहता 
सीरियल में तुलसी विरानी की सास सविता का रोल अपरा मेहता ने निभाया था। वह भी नए सीजन का हिस्सा नहीं होंगी, क्योंकि पुराने वर्जन में उनकी भी मौत को दिखाया गया। सीरियल में सविता कभी तुलसी के साथ सख्त रहती थी, तो कभी बेटी की तरह उसे प्यार करता थी। इस शो के जरिए अपरा मेहता को भी बहुत फेम मिला। वह इन दिनों टीवी सीरियल और फिल्मों में अभिनय कर रही हैं।

4 of 6
सुमित सचदेव - फोटो : इंस्टाग्राम@meetsumeet18

सुमित सचदेव 
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी विरानी के बड़े बेटे गौतम का रोल सुमित सचदेव ने किया था। यह किरदार 25 साल पहले लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हो गया था। अचानक सीरियल में यह किरदार कम नजर आने लगा। इस बार भी ऐसा लगता है कि गौतम का किरदार सीरियल में नजर नहीं आएगा।

विज्ञापन

5 of 6
जया भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम@jaya.bhattacharya

जया भट्टाचार्य 
जया भट्टाचार्य इन दिनों भी टीवी सीरियल में नेगेटिव रोल में नजर आती हैं। वह सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के पुराने सीजन में पायल के नेगेटिव रोल में दिखीं। पायल का किरदार तुलसी की जिंदगी में हमेशा मुश्किल खड़ी करता था। सीरियल के रीबूट वर्जन में जया भट्टाचार्य यानी पायल का किरदार शायद ही नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आकाशदीप सहगल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
आकाशदीप सहगल 
25 साल पहले सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आकाशदीप सहगल ने अंश का किरदार निभाया था। वह तुलसी का बेटा था। तुलसी ने ही बाद में अंश को गोली मार दी थी। सीरियल में यह किरदार मर चुका है तो वापसी मुमकिन नहीं है। इसलिए आकाशदीप सहगल भी नए सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें