फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी से राहुल गांधी को कांटे की टक्कर दे रहीं स्मृति ईरानी, सहेली के पति से रचाई थी शादी

Thu, 23 May 2019 07:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
smriti irani and rahul gandhi - फोटो : twitter
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। अमेठी कांग्रेस की पुश्तैनी सीट है जिससे इस बार भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनाव मैदान में हैं। राहुल गांधी के अपोजिट भाजपा के टिकट से एक बार फिर से स्मृति ईरानी (Smriti Irani) उतरी हैं। रुझानों के मुताबिक स्मृति और राहुल गांधी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट से कौन जीतेगा यह जानने के लिए तो थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल हम आपको स्मृति ईरानी की फर्श से अर्श तक की कहानी बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वालीं स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। स्मृति ने होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से 12 क्लास तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था। गौरतलब है कि जब केंद्र में उन्हें मानव संसाधन मंत्री बनाया गया, तब उनकी शिक्षा को लेकर काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
Smriti Irani - फोटो : file photo
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया। 1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। इसी साल वह मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' के गाने 'बोलियां' में परफॉर्म करती नजर आईं। बता दें कि, मॉडलिंग में आने से पहले स्मृति एक फेमस रेस्टोरेंट में बतौर वेटर का काम करती थीं।

4 of 7
Smriti Irani - फोटो : file photo
साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। 'तुलसी विरानी' का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्ट कर दिया था।'
विज्ञापन

5 of 7
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media
स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, 'मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया।
विज्ञापन

6 of 7
kyuki saas bhi kabhi bahu thi - फोटो : file photo
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए स्मृति को 5 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, 4 इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 8 स्टार परिवार अवॉर्ड्स मिले। इसके अलावा स्मृति ने 2001 में पौराणिक सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार भी निभाया। उन्होंने 'विरुद्ध' 'तीन बहुरानियां' और 'एक थी नायिका' जैसे कई सीरियल्स में भी काम किया। 2001 में उन्होंने पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी कर ली।  जुबिन की पहली पत्न्नी का नाम मोना था। मोना और स्मृति पहले से ही दोस्त थे। जुबिन और मोना के अलग होने के बाद जुबिन ने स्मृति से शादी की। उनके एक बेटा और बेटी हैं। इसके अलावा स्मृति की एक सौतेली बेटी शानेल भी हैं। शानेल जुबिन और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Smriti Irani - फोटो : twitter
2003 में स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इसके अगले साल ही उन्हें महाराष्ट्र की यूथ विंग का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया। स्मृति ईरानी मोदी सरकार में मानव संसाधन और विकास मंत्री रह चुकी हैं और फिलहाल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय संभाल रही हैं। साल 2014 में भी स्मृति ईरानी का अमेठी में राहुल गांधी से मुकाबला था। उस वक्त बहुत कम मार्जन से राहुल गांधी जीते थे। इस बार भी दोनों के बीच चुनावी मैदान में कांटे का मुकाबला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें