फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी टॉप पर थे स्मृति इरानी सहित ये टीवी सितारे, दोबारा पर्दे पर लौटे तो रहे फ्लॉप

Sat, 06 Jun 2020 05:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी, सनाया ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लैमर की दुनिया ऐसी है कि यहां हर दिन उतार- चढ़ाव देखने को मिलता है। कभी कोई बुलंदियों पर होता है तो कभी किसी को डूबते करियर का सामना करना पड़ता है। आज हम टीवी के ऐसे ही बड़े कलाकारों की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने हिट सीरियल से खूब नाम कमाया लेकिन जब वो पर्दे पर कुछ समय बाद लौटे तो दर्शकों का वो प्यार नहीं मिला।
विज्ञापन

2 of 5
smriti irani - फोटो : सोशल मीडिया
बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से स्मृति ईरानी ने इतिहास रच दिया। असल जिंदगी में लोग उन्हें सीरियल में निभाए गए किरदार 'तुलसी' के नाम से जानने लगे। आठ साल तक सीरियल ने लाखों दिलों पर राज किया। इसके बाद स्मृति ने एक कॉमेडी शो 'मणिबेन डॉट कॉम' से वापसी की लेकिन इससे प्रशंसकों को निराशा हुई और उन्होंने शो को पूरी तरह से नकार दिया।
विज्ञापन

3 of 5
एजाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
एजाज खान टीवी के जाने-माने नामों में से एक हैं। उन्होंने 'काव्यांजलि', 'कुसुम', 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'भास्कर भारती' सहित कई हिट सीरियल दिए। सोनी टीवी पर सीरियल 'शुभ विवाह' में एजाज पर्दे पर फिर नजर आए लेकिन इस शो की जितनी चर्चा रही दर्शकों को उतनी ही निराशा मिली। 

4 of 5
मोहित सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मोहित सहगल स्टार वन के सीरियल 'मिले जब हम तुम' में नजर आए थे। 'मिले जब हम तुम' के बाद मोहित लंबे समय तक किसी शो में नहीं दिखे। फिर वो स्टार प्लस पर 'खामोशियां' सीरियल से लौटे। बड़ी फैन फॉलोइंग के बावजूद मोहित का ये शो फ्लॉप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनाया ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
सनाया ईरानी को उनके हिट शो 'रीमिक्स' और 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में खूब पसंद किया गया। 'मिले जब हम तुम' से तो सनाया की पॉपुलैरिटी और बढ़ती चली गई। उनका शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' भी हिट रहा। इसी बीच सनाया ने एक शो 'छनछन' किया। दर्शकों को शायद ही इस सीरियल का नाम भी याद होगा।

सोशल मीडिया पर एकता को मिल रही धमकियों के खिलाफ मुखर हुए महिला संगठन, पुलिस से की सुरक्षा की फरियाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें