2015 छोटे पर्दे की कई हीरोइनों के लिए लकी साबित हुआ। कुछ ने अपने पुराने प्रेमियों से शादी रचाई तो कुछ को नया नया प्यार मिल गया। यानी इस साल इन्होंने अपना हमसफर ढूंढ ही लिया। वैसे इस मामले में सिर्फ हीरोइनें ही नहीं, कुछ हीरो भी लकी रहे। देखिए, इस साल किन किन की जोड़ी बनी।
Trending Videos
विज्ञापन
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
2 of 14
कुछ महीनों पहल सीरियल शास्त्री सिस्टर्ज खत्म हुआ है, लेकिन इस जो़डे का प्यार नहीं। सीरियल में पति पत्नी का रोल निभाने वाले नेहा पेडनेकर और सुजॉय यानी अलका और रोहन अब सच में भी डेट कर रहे हैं। उन्होंने खुद इसकी हामी भी भरी थी। यानी यह साल इनके लिए प्यार की बहार ले कर आया।
विज्ञापन
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
3 of 14
इसी सीरियल का दूसरा कपल अनुष्का और नील यानि सोनल और सुमित भी इसी साल रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में आ गए थे।
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
4 of 14
सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के एक्टर करण पटेल ने 3 मई को अपनी गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की। दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए बंध गया।
विज्ञापन
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
5 of 14
इसी सीरियल की लीड हीरोइन दिव्यांका त्रिपाठी के लिए साल अच्छा और बुरा, दोनों ही रह। कुछ महीनें पहले उनका सालों पुराने ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप हुआ था लेकिन खबरें हैं कि अब अगले साल तक वे को स्टार विवेक दहिया से शादी कर लेंगी। यानी साल खत्म होते होते उन्हें भी प्यार फिर से मिल गया।
विज्ञापन
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
6 of 14
छोटे पर्दे के अकबर यानि रजत टोकस 30 जनवरी को शादीशुदा हो गए थे। यानी साल की शुरुआत में ही उन्हें उनका प्यार हमेशा के लिए हासिल हो गया था।
विज्ञापन
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
7 of 14
चर्चित टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने ब्वॉयफ्रेंड नीरज से 21 फरवरी को शादी रचाई थी। दृष्टि ने अपने रिश्ते को एक पायदान आगे बढ़ा दिया।
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
8 of 14
बिग बॉस के खर से बाहर निकलने के कुछ ही दिन बाद अमन वर्मा ने भी अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली। अगले साल तक ये शादी भी कर लेंगे।
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
9 of 14
सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में काम कर चुकीं रुचा हसबनिस ने बचपन के दोस्त राहुल जगडाले से 26 जनवरी को शादी रचाई। इस शादी के जरिए दोनों ने अपने प्यार की आखिरी मंजिल पा ही ली।
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
10 of 14
निगार खान ने इसी साल 23 जुलाई को पाकिस्तानी बिजनेसमैन खय्यम शेख से दुबाई में शादी की है। उन्होंने भी इस साल अपने प्यार को एक कदम और आगे बढ़ा दिया।
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
11 of 14
छोटे पर्दे की छोटी बहू यानी रुबीना दिलैक की भी कुछ मीहनों पहले अपना प्यार मिल गया है। रुबीना और एक्टर अभिनव शुक्ला एक दूसरे को डेढ़ साल से जानते हैं लेकिन वे रिलेशनशिप में कुछ महीनों पहले ही आए हैँ। क्या पता इस साल शुरू हुआ उनका प्यार कुछ सालों में शादी में बदल जाए।
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
12 of 14
'गोलमाल' और 'रहना है तेरे दिल में' जैसी फिल्मों में यादगार रोल कर चुके एक्टर वृजेष हीरजी ने अपनी गर्लफ्रेंड औऱ सीरियल सास बिना सुराल की एक्ट्रेस रोहिणी बैनर्जी से 17 अक्टूबर को ही शादी की थी। कुछ ही दिन पहले सनाया ईरानी और मोहित सहगल का रोका हुआ है और अगले साल जनवरी में शादी हो जाएगी। सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे इन दोनों ने इस साल आखिरकार प्यार की आखिरी मंजिल की तरफ कदम बढ़ा ही दिया।
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
13 of 14
आजकल सीरियल कबूल है में काम कर रहे अवनाश सचदेव ने अपनी ऑनस्क्रीन भाभी शालमली देसाई से इसी साल जून में सात फेरे ले लिए। अब ये जिंदगी भर क लिए एख हो चुके हैं।
कब तक अकेले कटती जिंदगी, इन हीरोइनों ने ढूंढ़ लिए अपने लिए लड़के
14 of 14
यह बात कुछ दिनों पहले ही सामने आई कि प्रज्ञा का रोल निभाने वाली स्रिति झा भी एक्टर कुणाल करन कपूर को डेट कर रही हैं। इन दोनों को भी इस साल प्यार ने अपनी गिरफ्त में ले ही लिया।