फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सीधी-सादी हीरोइनों ने दिखा ही दिए अपने बदले हुए रंग, ये रहे सबूत

विज्ञापन
1 of 8
सीरियलों में जब सीधी साधी बहू अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों से तंग हो जाती है या अपने दुश्मनों को सबक सिखाना चाहती है तो मेकओवर का रास्ता अपनाती है। यानी अपने सादे कपड़े छोड़ ग्लैमरस बन जाती है। देखिए जरा, कितनी संस्कारी बहुओं ने किया यह काम।

Trending Videos
विज्ञापन

इन सीधी-सादी हीरोइनों ने दिखा ही दिए अपने बदले हुए रंग, ये रहे सबूत

2 of 8
सीरियल स्वारागिनी में आजकल रागिनी के तेवर पूरी तरह बदले हुए हैं। रागिनी ही महेश्वरी परिवार की दुश्मन बन गई हैं और जब से घर उसके नाम हुआ है, तब से रागिनी यानी तेजस्वरी वायंगकर सीधी साधी बहू से बदलकर ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। स्लीवलेस ब्लाउज और सेक्सी साड़ी में रागिनी बहुत अलग दिख रही हैं।
विज्ञापन

इन सीधी-सादी हीरोइनों ने दिखा ही दिए अपने बदले हुए रंग, ये रहे सबूत

3 of 8
सीरियल सरोजनी की लीड हीरोइन साइनी दोषी ने संस्कारी बहू का चोला कुछ वक्त के लिए उतार दिया है और अब वे गोरी मेम सूज़ी बन गई हैं। अपने पित सोमेंद्र से तलाक लेने के बाद वे अंग्रेजी कपड़े और भूरे छोटे बालों वाली विग में अपने ससुराल लौटी हैं।

इन सीधी-सादी हीरोइनों ने दिखा ही दिए अपने बदले हुए रंग, ये रहे सबूत

4 of 8
कुछ वक्त पहले ही सीरियल कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा यानी स्रिति झा चश्मिश, सूट पहनने भोली भाली लड़की से तेज तरार, साड़ी पहनी बोल्ड बाला बन गई हैं। वे दुश्मनों, आलिया औऱ तनु, से बदला लेने के लिए पूरे नए अंदाज और इरादे से घर में वापस आती हैं।

विज्ञापन

इन सीधी-सादी हीरोइनों ने दिखा ही दिए अपने बदले हुए रंग, ये रहे सबूत

5 of 8
सीरियल साथ निभाना साथिया सास का कहना मानने वाली गोपी बहू में मेकओवर के बाद न जाने कहां से इतनी हिम्मत आ जाती है कि वो अपने पति को दूसरी औरत के चंगुल से छुड़ाने के लिए सब कर गुजरती है। याद है न, गोपी यानी देवोलीना भट्टाचार्य का वो पल्लू और आंख झुखा कर बात करने की अदा?

विज्ञापन

इन सीधी-सादी हीरोइनों ने दिखा ही दिए अपने बदले हुए रंग, ये रहे सबूत

6 of 8
सीरियल कबूल है में लीड हीरोइन सुरभि ज्योति का न जाने अब तक कितनी बार मेकओवर हो चुका है। इस बार कुछ ऐसा ही हुआ। चश्मा लगाने, दो चोटी बनाने वाली माहिरा अपने पति आजाद की मौत के बाद अपना लुक ही बदल लेती है और इस नए अवतार में अपने पति के कातिल को ढूंढना चाहती है।

विज्ञापन

इन सीधी-सादी हीरोइनों ने दिखा ही दिए अपने बदले हुए रंग, ये रहे सबूत

7 of 8
पिछले साल खत्म हुए सीरियल मैं न भूलूंगी में भी शिखा यानी ऐश्वर्या सखूज का पति शादी के बाद उसे मारने की साजिश रचता है लेकिन शिखा बच जाती है। अपने पति से बदला लेने के लिए शिखा अपना मासूमियत भरा अवरतार त्याग कर स्मार्ट और कुटिल लड़की का रूप रखती है ताकि अपने पित को झांसे में फंसा सके।
विज्ञापन

इन सीधी-सादी हीरोइनों ने दिखा ही दिए अपने बदले हुए रंग, ये रहे सबूत

8 of 8
2007 में खत्म हो चुका सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं में मोना सिंह ने साधारण, बदसूरत सी लड़की जस्सी का किरदार निभाया था। लेकिन एक वक्त आने पर वे भी अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए पूरे ग्लैमरस रूप में वास आती है जिसे कोई पहचान ही नहीं पाता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें