फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव शुक्ला ने 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' के मेकर्स पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

Thu, 30 Jan 2020 05:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhinav Shukla - फोटो : Twitter
'सिलसिला बदलते रिश्तों का' से पॉपुलर हुए एक्टर अभिनव शुक्ला ने शो के मेकर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। अभिनव का आरोप है कि शो के मेकर्स ने बिना बताए उन्हें शो से बाहर कर दिया और पेमेंट भी नहीं दिया। शो में अभिनव ने दृष्टि धामी के पति राजदीप का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला - फोटो : Twitter
बॉम्बे टाइम्स की खबर की मानें तो अभिनव ने शो से बाहर आने के बाद निर्माताओं के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने मेकर्स पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप लगाए हैं। शिकायत में अभिनव ने मेकर्स पर लगभग दो महीने का पेमेंट न करने की बात कही है।
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Twitter
खबर के अनुसार अभिनव को 2018 के अक्टूबर-नवंबर के पेमेंट का भुगतान भी नहीं किया गया। बातचीत के बावजूद जब मेकर्स नहीं मानें तो अभिनव ने कानून का सहारा लेना ठीक समझा। अभिनव के वकील ने बताया- "उन्होंने चैनल और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) से भी संपर्क किया गया। दोनों पक्षों की बैठक भी हुई लेकिन कोई समाधान न निकलने के बाद अभिनव ने कानून का सहारा लिया।''

4 of 5
Silsila Badalte Rishton Ka - फोटो : twitter
'सिलसिला बदलते रिश्तों का' पिछले साल टीआरपी में जगह न बनाने के बाद बंद कर दिया गया था। सीरियल में शक्ति अरोड़ा कुणाल, अदिति शर्मा मौली और दृष्टि धामी नंदिनी का किरदार निभा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rubina Dilaik and Abhinav Shukla - फोटो : social media
अभिनव ने 'सास बिना सुसराल' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक से शादी की है। दोनों ने एक दूसरे को पांच साल डेट करने के बाद शादी की। अभिनव फिल्म 'अक्सर 2' में नजर आ चुके हैं। साथ ही वो एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें