फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 का इंपैक्ट टीवी स्टार पर दिखा, शो में पार की सारी हदें, छुट्टी तय

Thu, 07 Dec 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
एंटरटेनमेंट चैनल कलर्स के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' के लीड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक शो से छुट्टी की जा सकती है। ऐसा स्क्रिप्ट की वजह से नहीं बल्कि उनकी बढ़ती बदतमीजियों की वजह से किया जाएगा। सेट पर लेट आने से लेकर को-एक्टर्स के साथ झगड़ों को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला कई बार विवादों में घिर चुके हैं। ताजा मामले में उन्होंने ऐसा काम कर दिया है जिसने शो के मेकर्स (शशि-सुमित प्रोडक्शंस) को बड़ा फैसला लेने को मजबूर कर दिया है।  
विज्ञापन

2 of 4
Jasmine Bhasin
हाल ही में शो की को-एक्ट्रेस जैसमिन भसीन के साथ तथाकथित रूप से ना सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि उनके कैरेक्टर को लेकर भी भद्दी टिप्पणियां कर डाली। मामला इतना बिगड़ गया कि पूरे दिन के लिए शूटिंग कैसिंल करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वह यह भी कहते पाए गए हैं कि शो में उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। 
विज्ञापन

3 of 4
Sidharth Shukla
'स्पॉटब्वॉय' के अनुसार सेट पर सिद्धार्थ की बढ़ती बदतमीजियों के कारण मेकर्स अब उन्हें शो से बाहर करने पर विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की शो की एक्ट्रेस रश्मि देसाई और फिर कुनाल वर्मा के साथ कहासुनी हुई थी। पिछले हफ्ते भी सिद्धार्थ बिना किसी को जानकारी दिये सेट पर लेट पहुंचे थे। वह तैयार होने के बावजूद वैनिटी वैन में ही बैठे रहे जिसकी वजह से प्रोडक्शन टीम को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

4 of 4
Sidharth Shukla
कुछ महीनों पहले सिद्धार्थ शुक्ला की प्रोजेक्ट हेड शीतल सोमानी के साथ भी जबरदस्त कहासुनी हो गई थी जिसके बाद वह सेट छोड़कर चले गए थे। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ ने साल 2008 से सीरियल 'बाबुल का अंगना छूटे ना' से टीवी डेब्यू किया था। कलर्स के डेली सोप 'बालिका वधु' से रातों-रात लोकप्रियता पाने वाले सिद्धार्थ वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी नजर आ चुके हैं। 
पढ़ें: सामने आया एकता कपूर की नई 'नागिन' का लुक, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को मिला चांस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें