फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला ने फिनाले से 20 दिन पहले बदला अपना प्लान, शहनाज को छोड़ थामा इस कंटेस्टेंट का हाथ

Wed, 22 Jan 2020 11:27 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल की दोस्ती ने दर्शकों का दिल जीत लिया । सोशल मीडिया पर सिडनाज नाम ट्रेंड करने लगा । घर में जो भी मेहमान गया उसने सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती की तारीफ की । वहीं कुछ दिन पहले ही शहनाज ने सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया । सिद्धार्थ ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है ।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि सिद्धार्थ, शहनाज से नाराज चल रहे हैं । सिद्धार्थ ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि वो शहनाज से क्यों नाराज हैं । शहनाज ने कई बार उनसे पूछने की कोशिश की, लेकिन सिद्धार्थ ने कहा कि वो बाहर जाकर सारी बातें साफ करेंगे । इस बीच घर में नॉमिनेशन हुए । इसमें सभी कंटेस्टेंट को किसी एक घरवाले को सेफ करना है । 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
इसमें सबसे पहले सिद्धार्थ जाते हैं और वो आरती को सेफ करते हैं । इस बात पर शहनाज भड़क जाती हैं । वो सिद्धार्थ से कहती हैं- I Hate You । शो का एक प्रोमो भी आया है इसमें शहनाज को रोता देख आरती उनसे बात करने जाती हैं । आरती कहती हैं कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं तुम दोनों के बीच में आ रही हूं। गुस्से में शहनाज कहती हैं कि फिर तू आती क्यों है?बात बढ़ जाती हैं और आरती कहती हैं कि मुझसे गलती हो गई जो तुझे समझाने आई। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
शहनाज कहती हैं कि तुझे अब लड़ने का नया मुद्दा मिल गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि शहनाज गुस्से में आरती को गाली दे देती हैं। इसके बाद आरती का भी पारा चढ़ जाता है। इस बीच माहिरा, शहनाज को चुप रहने के लिए कहती हैं । वो शहनाज को आरती से दूर करने की कोशिश करती हैं । वहीं सिद्धार्थ चुपचाप खड़े होकर ये सब देखते रहते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस का फिनाले होने में 20 दिन बाकी हैं। इससे पहले सिद्धार्थ ने अपना गेम पूरी तरह से पलट दिया है । वो अब अकेले खेल रहे हैं । वहीं शहनाज, सिद्धार्थ के इस धोखे से टूट गई हैं । इस बारे में रश्मि आसिम और पारस छाबड़ा से कहती हैं- 'सिद्धार्थ शहनाज के खेल के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। उसके बिना वो कुछ भी नहीं हैं।' 

सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं बॉलीवुड की दो हस्तियां, पुलिस ने तीन लड़कियों को छुड़ाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें