फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद फिर टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी श्वेता तिवारी, ऐसा होगा किरदार

Mon, 16 Sep 2019 03:50 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shweta tiwari - फोटो : file photo
एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की में निभाए प्रेरणा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी फिर एक बार टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। श्वेता आखिरी बार करीब तीन साल पहले टीवी शो बेगूसराय में नजर आई थीं। अब फिर एक बार अभिनेत्री ने टीवी शो में वापसी के लिए कमर कस लिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला
श्वेता, मेरे डैड की दुल्हन नाम के एक नए शो में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। शो में श्वेता के अलावा टीवी कलाकार वरुण बडोला भी मुख्य किरदार में हैं। इस शो का निर्माण डीजे ए क्रिएटिव यूनिट की तरफ से किया जा रहा है। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।  
 
विज्ञापन

3 of 4
shweta tiwari - फोटो : file photo
मेरे डैड की दुल्हन की कहानी के बारे में बात करें तो यह सीरियल बाप-बेटी की कहानी पर आधारित है। शो में जब बेटी को अपने पिता के अकेलेपन का एहसास होता है तो वह उनके लिए सही जीवन साथी की तलाश करती है। चर्चा है कि इस शो को लेकर श्वेता बेहद उत्साहित हैं।  हालांकि अभी तक कलाकारों या फिर निर्माता की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

4 of 4
Shweta Tiwari, Abhinav and Palak Tiwari - फोटो : file photo
टीवी शो बेगूसराय के बाद श्वेता ने कुछ समय के लिए नीजि कारणों से टीवी की दुनिया से दूरी बना ली थी। वहीं हाल के दिनों में वह अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराने के कारण सुर्खियों में रही थीं। कुछ समय तक अभिनव को पुलिस हिरासत में रखा गया था जिसके बाद वह बेल पर बाहर आए। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें