श्वेता तिवारी इन दिनों टीवी सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आ रही हैं । श्वेता ने लंबे समय बाद टीवी पर वापसी की है । इसके अलावा श्वेता अपने भाई की शादी को लेकर भी चर्चा में हैं । श्वेता के भाई निधान तिवारी की शादी 26 फरवरी को थी। इससे पहले शादी की कई रस्में हुईं, जिनकी तस्वीरें श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं ।