फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी पचड़े में फंसा श्वेता तिवारी का सीरियल, शो से कपिल ले सकते हैं छुट्टी, ये हैं टीवी की 5 खबरें

Fri, 08 Nov 2019 06:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mere Dad Ki Dulhan and Kapil Sharma - फोटो : file photo
कानूनी पचड़े में फंसा श्वेता तिवारी का सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन'
श्वेता तिवारी लंबे अरसे बाद सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' से टीवी इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक श्वेता तिवारी का यह शो शुरू होने से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गया है। अभिनेत्री और पंजाबी फिल्म निर्माता प्रीती सप्रू ने इस शो के निर्माता के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। प्रीति सप्रू का दावा है कि इस सीरियल की कहानी और उनकी आने वाली फिल्म का कॉन्सेप्ट एक ही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath - फोटो : amar ujala
गिन्नी की डिलीवरी के लिए शो से छुट्टी ले सकते हैं कपिल 
कपिल शर्मा शो से जुड़ी बड़ी खबर है। कपिल अगले महीने पिता बनने वाले हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल शर्मा जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो से दस दिन का ब्रेक लेने वाले हैं। कपिल से जुड़े करीबी सूत्रों बताते हैं कि 'कपिल गिन्नी की डिलीवरी के वक्त उनके साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने चैनल से 11 दिसंबर से छुट्टी मांगी है। नए साल के सेलिब्रेशन के लिए कोई भी कमिटमेंट नहीं करना चाहते हैं। इस दौरान वह किसी भी तरह का काम नहीं करेंगे। पूरी तरह से निजी जिंदगी में ध्यान देना चाहते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Roopali Ganguly and Siddharth Shukla - फोटो : file photo
रुपाली गांगुली ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन
'बिग बॉस' सीजन 13 में इन दिनों घरवालों के बीच लड़ाई झगड़ा जारी है। इस शो को लेकर कई सितारे अपने विचार रख रहे हैं। इस बीच 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने सिद्धार्थ शुक्ला के खेल को सराहा। रूपाली ने कहा- 'सिद्धार्थ घर में इकलौते ऐसे शख्स हैं जो किसी के पीठ पीछे उसकी बुराई नहीं करते।' रूपाली ने सिद्धार्थ शुक्ला के उत्तेजित बर्ताव को लेकर कहा- 'वह उनका व्यक्तित्व है और उसके लिए कोई भी उन्हें ब्लेम नहीं कर सकता। घर में कभी कभी कुछ चीजें हो जाती हैं।'

4 of 5
Umar and Aism Riaz - फोटो : file photo
आसिम रियाज के भाई का फूटा तहसीन पूनावाला पर गुस्सा 
'बिग बॉस' में आसिम रियाज के साथ हाल ही में तहसीन पूनावाला ने बदतमीजी की थी। अब इस मामले पर आसिम के भाई का बयान आया है। यहां तक कि ट्विटर पर भी आसिम को लेकर लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। आसिम के भाई उमर पेशे से सर्जन हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'जिस तरह से तहसीन ने बर्ताव किया वह बहुत गलत था। जिस तरह से उन्होंने आसिम को करियर और जहां से आए हैं उसको लेकर सवाल उठाए हैं वह बर्दाश्त के बाहर है। आसिम ने उसके बारे में कुछ भी ना कहकर हमें गर्व महसूस करवाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nia Sharma Naagin 4 - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही निया शर्मा के 'नागिन' लुक की तस्वीर
एकता कपूर का शो 'नागिन' हमेशा ही चर्चा में रहता है। 'नागिन 4' जल्द ही आने वाला है। इस शो का टीचर भी रिलीज हो चुका है। हालांकि इस बार एकता की 'नागिन' कौन होगी? इसे लेकर कई नाम सामने आए। 'नागिन' के चौथे सीजन में निया शर्मा का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इस बीच निया शर्मा का लुक वायरल हो रहा है। निया के प्रशंसकों ने खुद ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में निया बड़े बड़े इयरिंग्स पहने हुए हैं। तस्वीर में फैंस कह रहे हैं कि यह निया का 'नागिन' सीरियल का लुक है। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हदें पार करने के बाद शहनाज गिल ने टीवी पर मांगी माफी, जानें क्या थी वजह?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें