टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी प्रेग्नेंट हैं और इस साल दिसंबर में ही उनकी डिलीवरी होने वाली है। श्वेता अपना ये प्रेग्नेंसी पीरियड काफी मजे से बिता रही हैं। कुछ दिनों पहले ही श्वेता के खास दोस्तों ने उनके लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया था।
विज्ञापन
बेबी बंप दिखाती हीरोइन ने पति संग पोस्ट की तस्वीरें, दूसरी शादी से हैं बेहद खुश
2 of 6
इस मौके पर 'भाभी जी घर पर है' सीरियल की अनिता भाभी यानि एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी मौजूद थीं। उनके अलावा रति पांडे, रतन राजपूत, विभा आनंद, श्रृष्टि रोडे, मनीष नागदेव समेत श्वेता के अन्य करीबी दोस्त भी पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
बेबी बंप दिखाती हीरोइन ने पति संग पोस्ट की तस्वीरें, दूसरी शादी से हैं बेहद खुश
3 of 6
श्वेता ने हाल ही में अपने पति अभिनव कोहली के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें श्वेता तिवारी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
बेबी बंप दिखाती हीरोइन ने पति संग पोस्ट की तस्वीरें, दूसरी शादी से हैं बेहद खुश
4 of 6
आपको बता दें कि श्वेता पहले से 15 साल की बेटी पलक की मां हैं। पलक श्वेता और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
s
- फोटो : s
साल 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया था। तलाक के करीब 6 साल बाद 2013 में उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली। इससे पहले वो एक-दूसरे को तीन साल तक डेट करते रहे। बताया जाता है कि पलक ने ही अपनी मां को दूसरी शादी के लिए राजी करवाया था।
बेबी बंप दिखाती हीरोइन ने पति संग पोस्ट की तस्वीरें, दूसरी शादी से हैं बेहद खुश
6 of 6
श्वेता ने मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। वैसे उन्होंने 'नागिन', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'परवरिश' और 'बालवीर' जैसे सीरियलों में भी काम किया है। श्वेता को आखिरी बार 'बेगुसराय' में देखा गया था।