अभिनेत्री श्वेता तिवारी टीवी की पॉपुलर चेहरा हैं। इस खूबसूरत अभिनेत्री की ड्रेसिंग से लेकर खूबसूरती की चर्चा रहती है। अभिनेत्री की बेटी ने भी फिल्मी जगत में कदम रख दिया है। हालांकि, एक बेटी की मां होने के बावजूद श्वेता दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हैं। श्वेता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने अपने से कम उम्र की अभिनेत्रियों को भी फेल कर दिया है।