फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब ड्राइवर की इस हरकत पर भड़कीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक, बोलीं- 'इससे बुरा कुछ नहीं'

Fri, 05 Jul 2019 10:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shweta tiwari palak tiwari - फोटो : instagram
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के डेब्यू की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। पलक तिवारी के कई फोटोशूट अब तक सामने आ चुके हैं। जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है पलक ने अभी से फिल्मों में आने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब पलक किसी और वजह से चर्चा में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Palak Tiwari, Shweta - फोटो : file photo
दरअसल, पलक ने एक कैब ड्राइवर पर गुस्सा निकाला है। पिछले दिनों मुंबई में एक लेडी पैसेंजर ने अपने इंस्टाग्राम पर कैब ड्राइवर का वीडियो शेयर किया था। देबलीना साहा नाम की लॉ स्टूडेंट ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि किस तरह कैब ड्राइवर उनके साथ बदतमीजी कर रहा था जबकि उनकी मां और बहन भी साथ में थीं। यही नहीं इस दौरान कैब ड्राइवर ने आपत्तिजनक हरकतें भी कीं।
विज्ञापन

3 of 5
palak tiwari - फोटो : file photo
वीडियो सामने आने के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने इसकी आलोचना की थी। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए पलक तिवारी ने इस पर कहा कि 'इस तरह की घटना पर असल में बहुत कुछ कहने के लिए नहीं है। बस सोच रही हूं कि क्या पुरुष इसे स्वीकार्य करते हैं या फिर इस पर सोचेंगे। मेरे लिए यह निंदनीय है और इससे बुरा कुछ नहीं है।' 

4 of 5
palak tiwari - फोटो : file photo
पलक आगे कहती हैं कि 'मैं इस घटना से खुद को जोड़ पाती हूं क्योंकि मैं भी कॉलेज जाती हूं। मैं अक्सर कैब करती हूं। एक कैब ड्राइवर जिसे नौकरी दी गई है कि वो किसी की बेटी, बहन और मां को उसके डेस्टिनेशन पर छोड़ दे। जिसके बदले में उसे पैसे मिलते हैं। पुरुषों के लिए शायद वो केवल एक वस्तु है। जो महिला के शरीर के हर इंच को स्कैन कर रहा है, लेकिन वह महिला किसी की पूरी दुनिया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palak tiwari - फोटो : file photo
पलक 18 साल की हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो शेयर कर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में पलक का नया फोटोशूट वायरल हुआ है। इस फोटोशूट में पलक ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुई थीं। फोटोशूट की इन तस्वीरों को उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें