फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौटी पर एकता कपूर का बयान आते ही बात से पलटीं श्वेता तिवारी, कहा ‘एकता ने नहीं बल्कि किसी और ने...’

Wed, 12 Sep 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ekta kapoor
एकता कपूर का फेमस शो 'कसौटी जिंदगी के' का सीक्वल आ रहा है। शो में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज निभा रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा का किरदार पहले श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को ऑफर हुआ था। इस बात की जानकारी खुद श्वेता तिवारी ने ही दी थी। हालांकि एकता कपूर के ट्वीट ने ये जरूर साफ कर दिया था कि श्वेता झूठ बोल रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एकता कपूर

एकता कपूर ने ट्वीट करते हुए श्वेता से पूछा था- 'ऐसा कैसे हो सकता है... मुझे तो पता ही नहीं है।' इसके बाद सभी को श्वेता के बयान का इंतजार था कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा? क्योंकि कसौटी में रोल ऑफर करने की बात एकता पहले ही नकार चुकी हैं।

विज्ञापन

3 of 5
shweta tiwari

अब हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए श्वेता तिवारी ने बताया है, ‘एकता ने कभी भी पलक को कसौटी जिंदगी के 2 के लिए ऑफर नहीं भेजा। हमें बालाजी में काम करने वाले एक व्यक्ति की तरफ से अप्रोच किया गया था। इसके बाद मैंने पलक से बात की और उसने शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया।’

4 of 5
Kasautii Zindagi Kay
बता दें 'कसौटी जिंदगी के 2' इस महीने की 25 तारीख से शुरू हो रहा है। शो में एरिका फर्नांडिस प्रेरणा का किरदार कर रही हैं और पार्थ समाथान अनुराग के किरदार में दिखेंगे। शो में कमोलिका का किरदार हिना खान निभाने वाली हैं। इस शो के लिए हिना सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही हैं। बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kasautii Zindagii Kay
'कसौटी जिंदगी के' यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था। 'कसौटी जिंदगी के' का प्रीमियर 10 सितंबर को स्टारप्लस पर होगा। 'कसौटी जिंदगी के 2' स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। यह सीरियल साल 10 साल पहले प्रसारित हुए सुपरहिट सीरियल कसौटी जिंदगी की का रीबूट वर्जन है। खबर है कि नए सीरियल में कोमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें