फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rising Star में ममता के दर्द से भावुक हुए जज, 7 बहनों की शादी के डर से घर से भाग गए पिता

Mon, 22 Jan 2018 07:54 AM IST
amarujala.com- Presented By- अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Rising Star
बिग बॉस 11 खत्म होने के दर्शकों का मनोरंजन करने आया है रियलिटी शो 'Rising Star'।  राइजिंग स्टार एक सिंगिंग रियलिटी शो है। इस शो के सीजन-1 की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन-2 लेकर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rising Star
राइजिंग स्टार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें ना उम्र की कोई बाधा है ना किसी तरह का भेदभाव। ऐसे में झारखंड के रांची से आई कंटेस्टेंट ममता राउत की कहानी सुन आपकी आंखे भी भर आएंगी। ममता की छह बहने हैं। लेकिन ममता के पिता  पहली बेटी की शादी कर घर छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन

3 of 5
Rising Star
ऐसे में घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा और ममता की मां की घर की हालत ऐसी हो गई कि उन्हें अपनी बच्चों को लंगर खिलाकर पेट भरना पड़ा। लेकिन ममता की मां ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी सभी बेटियों की पढ़ाई जारी रखी। आज ममता की चार बहने पुलिस में एक क्लासिकल डांसर और एक प्राइवेट जॉब में है। वहीं ममता ने अपना करियर सिंगिंग में चुना। बता दें कि ममता ने सिंगिंग की शुरुआत से माता की चौकियों में गाकर की। 

4 of 5
Rising Star
शो का टेलीकास्ट कलर्स चैनल पर ही होगा।  20 जनवरी 2018 से शो की शुरुआत  हुई है।  राइजिंग स्टार हफ्ते में शनिवार और रविवार को रात 9 बजे शो ऑन एयर होगा।  आपको बता दे राइसजिंग स्टार सिंगिंग रियलिटी शोज में टॉप लिस्ट में आता है। काफी लोग इस शो को बहुत पसंद करते थे यही वजह है कि मेकर्स अब जल्द ही शो का दूसरा सीजन भी लेकर आ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rising Star
शो के जज पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजित दोसान्ज, चार बार के बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवार्ड जीतने वाले शंकर महादेवन और सिंगर मोनाली ठाकुर है। तीनो ही जज ने गायिकी के क्षेत्र में महारत हासिल की हुई है। वही जनता को एंटरटेन करने के लिए शो के होस्ट रवि दुबे और चाइल्ड आर्टिस्ट पार्थ धमिजा भी आपको अपनी कॉमेडी से हंसाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें