बिग बॉस भले ही खत्म हो गया हो लेकिन शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच की तकरार का कभी भी अंत नहीं होगा। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि शिल्पा खुद ही इस बात को कई बार दोहरा चुकी हैं। सीजन 11 की विनर बन चुकीं शिल्पा ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर शायद हिना खान को गुस्सा आ जाए।
विज्ञापन
2 of 5
shilpa shinde
Spotboy से बात करते हुए शिल्पा ने हिना खान के बारे में ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। शिल्पा ने कहा - 'बिग बॉस ने टेलीविजन इंडस्ट्री के दरवाजे मेरे लिए फिर से खोल दिए हैं। मैं हिना से कभी भी मिलना नहीं चाहूंगी लेकिन अगर आमना सामना होता है तो हैलो जरूर कहूंगी।'
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa Hina
शिल्पा ने कहा - 'अगर मैं पार्टी रखूंगी तो उसे बिल्कुल भी नहीं बुलाऊंगी। मुझे थोड़ा समय चाहिए उसके बाद मैं अपने भाई से बात करके एक पार्टी रखूंगी जिसमें बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट को इनवाइट करुंगी।'
4 of 5
shilpa shinde
- फोटो : colors tv
शो के दौरान शिल्पा और हिना की तकरार को शिल्पा शो के खत्म होने के बाद भी जारी रखना चाहती हैं। जबकि हिना बाहर आते ही कह चुकी हैं जो भी सबके साथ हुआ वह शो में हुआ बाहर सभी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि जब उनसे से पूछा गया कि शिल्पा आपसे दोबारा नहीं मिलना चाहती हैं तो हिना ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर शिल्पा को हैरानी होगी।
हिना ने कहा - 'उन्हें शिल्पा के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।' आपको बता दें बिग बॉस के दौरान शिल्पा और हिना का झगड़ा कई बार घरवालों को देखने को मिला।