फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 3000 एपिसोड्स का जश्न, अब दर्शक भी बनेंगे साक्षी

Sun, 06 Oct 2019 05:34 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
स्टार प्लस का चर्चित टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, घर-घर में पंसद किया जाता है। इस शो की कार्तिक-नायरा की जोड़ी टीवी की पंसदीदा जोड़ियों में से एक है।  हाल में इस शो ने 3000 एपिसोड्स पूरे किए हैं। शो ने यह उपलब्धि करीब दस साल में हासिल की है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता राजन शाही हैं। राजन ने शो की इस कामयाबी पर खुलकर अपनी खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

2 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
राजन शाही करीब 26 साल से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।  उन्होंने साल 2007 में  टीवी शो 'सपना बाबुल का... बिदाई' के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस डायरेक्टर्स कट की स्थापना की। राजन ने कहा,  मैं वास्तव में इस तथ्य को मानता हूं कि मैं शुरू से ही शो की रचनात्मकता और निर्माण भाग पर अधिक कंट्रोल चाहता था। मैं चाहता था कि शो की शुरुआत से लेकर अंत तक किसी एक व्यक्ति पर ही पूरे शो की जिम्मेदारी हो।
विज्ञापन

3 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
 2009 में ये रिश्ता क्या कहलाता है को लॉन्च किया गया जो आज भी लोकप्रिय है। ये रिश्ता क्या कहलाता है और बिदाई को लोगों ने खूब पसंद किया। यह एक बड़ी उपलब्धि थी जिसने राजन शाही को इंडस्ट्री में एक अलग ख्याति प्रदान की। शो की सफलता पर राजन शाही ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि यह एक ऐसा शो है, जो राष्ट्रीय से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर तक लोकप्रिय है। जब मैं विदेश यात्रा करता हूं तो महसूस करता हूं कि लोग तुरंत ही इस शो से जुड़ जाते हैं।

4 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस शो ने सिर्फ मुझे या मेरे प्रोडक्शन हाउस को ही नहीं बल्कि इस इंडस्ट्री को भी कई टैलेंटेड एक्टर्स दिए हैं।  दस साल पहले शो के पहले एपिसोड के समय जो टीम हमारे पास थी उनमें से करीब 90 प्रतिशत आज भी हमारे साथ है। राजन ने आगे बताया, यह देखना बहुत ही अच्छा होता है जब आप देखते हैं कि लोग आपके साथ बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, अवसर होते नहीं है आपको उन्हें बनाना पड़ता है। कड़ी मेहनत ही एकमात्र निवेश है जो कभी भी विफल नहीं होता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
3000 एपिसोड्स पूरे होने का जश्न कुल पांच एपिसोड्स में इंटरनेट पर उपलब्ध है। इस जश्न में शो के मेकर्स से लेकर स्टारकॉस्ट पूरे हर्षो-उल्लास से खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस शो की कहानी,  नैतिक और अक्षरा की अरेंज मैरिज और शौर्य - वर्षा के प्रेम विवाह के साथ शुरू हुई थी जो लव मैरिज और अरेंज मैरिज के अंतर को दिखाती थी।



पढ़ें: फिल्म रिलीज से पाचं दिन पहले फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा, बोले- 'शूटिंग में टॉर्चर करती थीं प्रियंका'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें