फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shireen Mirza: कैसी है 'धर्मपत्नी' के सेट पर बेहोश हुईं शिरीन मिर्जा की तबीयत? पति ने बताया सेहत का हाल

Fri, 10 Mar 2023 05:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिरीन मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की दुनिया में कल अभिनेत्री शिरीन मिर्जा की तबीयत बिगड़ने के साथ ही हड़कंप मच गया था। सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने वाली शिरीन ने बॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ निकाह करने के बाद तकरीबन दो साल बाद धारावाहिक 'बहुत प्यार करते है' से छोटे पर्दे पर वापसी कर की थी, जिसके बाद अब वह सीरियल 'धर्मपत्नी' में नजर आ रही हैं। बीते दिन इसी के सेट पर शिरीन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बेहोश हो गई थीं। इसके बाद जहां अभिनेत्री के फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान थे, वहीं अब उनके पति हसन सरताज ने शिरीन की सेहत का हाल बताया है।     
विज्ञापन

2 of 5
शिरीन मिर्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' में काम कर रही शिरीन मिर्जा छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम है। बीते दिन जब शूटिंग के दौरान वह अचानक से टीवी शो के सेट पर बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी पल से अभिनेत्री के सारे फैंस शिरीन की तबीयत का हाल जानने के लिए बेसब्र थे और तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। लेकिन अब शिरीन के पति हसन सरताज ने अभिनेत्री का हेल्थ अपडेट साझा कर सभी को चैन की सांस लेने का मौका दिया है। दरअसल, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शिरीन का हेल्थ अपडेट देते हुए हसन ने पोस्ट किया है।
विज्ञापन

3 of 5
शिरीन मिर्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हसन सरताज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर  शिरीन की तबीयत का हाल बताते हुए लिखा कि अभिनेत्री अब स्टेबल हैं और घर वापस आ गई हैं। इसके साथ ही हसन ने सभी शुभचिंतकों को भी धन्यवाद दिया, जो उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर काफी परेशान हो गए थे। अभिनेत्री के पति ने लिखा,'सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों को मैं बताना चाहता हूं कि आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद! भगवान की कृपा से शिरीन अब स्टेबल हैं और घर पर वापस आ गई हैं।' हसन द्वारा साझा की गई स्टोरी का स्क्रीनशॉट ही शिरीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया।

4 of 5
शिरीन मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है, बीते दिन कलर्स के शो 'धर्मपत्नी' में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शिरीन मिर्जा को बदलते मौसम की वजह से काफी दिक्कतें हो रही थीं। लेकिन फिर वह शूटिंग करते-करते ही बेहोश हो गईं और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही उनके फैंस अभिनेत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। 
Krishna Mukherjee : ‘ ये है मोहब्बतें’ फेम कृष्णा मुखर्जी गोवा के बीच पर लेगीं सात फेरे, इस दिन रचाएंगी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिरीन मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम
 वर्कफ्रंट की बात करें तो, कलर्स के शो 'प्यार के साथ वचन धर्मपत्नी' में काम करने से पहले शिरीन 'ये है मोहब्बतें', 'बहुत प्यार करते हैं' जैसे टीवी शो में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इनके अलावा वह ‘धरम क्षेत्र’, ‘गुटरगूं’, ‘सावधान इण्डिया’ और ‘ये कहां आ गए हम’ जैसे कई शोज में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने 23 अक्टूबर 2021 को हसन सरताज से शादी की थी। 
Sana Khan: सना खान ने बताया शो 'खतरों के खिलाड़ी' को ठुकराने का कारण, कहा- मुझे जलती हुई कब्रें दिखती थीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें