फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में इस वजह से शामिल हुई हैं शिल्पा शिंदे, मीडिया के सामने खुद किया खुलासा

Wed, 06 Feb 2019 09:21 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde - फोटो : colors tv
सीरियल भाबीजी घर पर हैं से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने राजनीति में कदम रख दिया है। शिल्पा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है। मुंबई कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजय निरुपम और पार्टी के नेता चरण सिंह सप्रा की मौजूदगी में शिल्पा कांग्रेस में शामिल हुईं। ऐसे में उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनसे लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला क्यों किया।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde - फोटो : ani
मीडिया से बात करते हुए शिल्पा ने बताया कि 'हां अभी मैंने पार्टी ज्वाइन की है। बाद में मैं चुनाव भी लड़ूंगी।' जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने कांग्रेस का ही दामन क्यों थामा तो उन्होंने बताया कि 'मुझे नहीं पता लेकिन मेरे पिता पहले कांग्रेस में थे। शरद पवार और सुशील कुमार शिंदे से उनकी अच्छी दोस्ती थी।' 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shinde - फोटो : file photo
शिल्पा ने आगे कहा कि 'मैंने पूरी जिंदगी स्ट्रगल किया है। ऐसे में चुनाव लड़ना मेरे लिए कोई मुश्किल नहीं है। जब मुझे शो से बाहर किया गया तो कई लोगों ने मराठी मानुष का मुद्दा उठाया था जबकि कांग्रेस में ऐसा नहीं है। यहां जात-पात से मतलब नहीं है और सभी लोग समान हैं।'

4 of 5
Shilpa Shinde - फोटो : file photo
शिल्पा शिंदे ने कई टीवी सीरियल में काम किया पर सबसे ज्यादा पहचान उन्हें भाबीजी घर पर हैं सीरियल से मिली। पर सीरियल और चैनल के प्रोड्यूसर के साथ अनबन के चलते शिल्पा को ये सीरियल छोड़ना पड़ा। लगभग दो साल तक वो टीवी से दूर रहीं, क्योंकि टीवी इंडस्ट्री ने मिलकर उनका बॉयकाट कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shinde - फोटो : file photo
काम ना मिलने की वजह से शिल्पा काफी परेशान थीं और उन्हें एक मौके की तलाश थी। ये मौका उन्हें कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस से मिला। बिग बॉस 11 के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने शिल्पा का जमकर सपोर्ट किया। उसके बाद शिल्पा बिग बॉस 11 की विनर बनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें