फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट होने से पहले शिल्पा शिंदे ने खोला राज, वीडियो में बताया किस मकसद से बिग बॉस में आईं

Fri, 08 Dec 2017 03:29 PM IST
amarujala.com-Presented By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
शिल्पा शिंदे
बिग बॉस में कमाल का गेम खेलकर शिल्पा शिंदे हिट हो गई हैं। दर्शक तो ये भी कहने लगे हैं कि शिल्पा ही इस शो की विनर बनेंगी। एक साल तक काम ना मिलने के बाद अब शिल्पा ने टीवी पर धमाकेदार एंट्री की है। इससे पहले शिल्पा का आखिरी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' था।
विज्ञापन

2 of 7
बिग बॉस
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिल्‍पा ये बता रही हैं कि वो घर के अंदर किस मकसद से आई हैं। शिल्पा इस वीडियो में कह रही हैं कि फिर से 10.30 बजे वो टीवी पर नजर आ रही हैं। उनका शो 'भाभी जी घर पर हैं' भी 10.30 बजे टेलीकास्ट होता था। 

पढ़ें- 60 सालों से गुमनाम हैं धर्मेंद्र की ये दो बेटियां, देओल परिवार ने आज तक सामने नहीं आने दी तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 7
बिग बॉस
शिल्पा ने कहा, 'भाभी जी' के बाद मेरा सपना था कि इसी 10.30 के समय मुझे मेरे नाम से शो करने का मौका मिले। आज मेरा सपना पूरा हो गया है। 10.30 बजे ही बिग बॅास आ रहा है। इस शो में मैं अपने असली नाम से काम कर रही हूं।' यह कहकर वह रोने लगती हैं।

इस लिंक पर जाकर देखें वीडियो...
 

4 of 7
बिग बॉस
शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल पहले फिल्मों से की थी। साल 2000 में उन्होंने फिल्म 'ले चल मुझे संग' में काम किया। लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्में की। लगातार फ्लॉप फिल्में झेल रही शिल्पा ने तेलुगु फिल्म में हाथ आजमाया। लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

पढ़ें- डायरेक्टर ने धोखा देकर शूट कर ली थी धर्मेंद्र की अडल्ट फिल्म, सनी देओल ने इस तरह लिया था बदला
विज्ञापन

5 of 7
Shilpa Shinde
हार मानकर शिल्पा ने टीवी की ओर रुख किया। कुणल खेमु के पिता रवि खेमु ने शिल्पा को सीरियल 'आम्रपाली' में लॉन्च किया। ये शो दूरदर्शन पर आता था। शो की सफलता के बाद उन्हें सीरियल 'मिस इंडिया' में काम करने का मौका मिला। इसके बाद शिल्पा ने कई टीवी सीरियल में काम कर अपनी पहचान बना ली।
विज्ञापन

6 of 7
shilpa shinde
सीरियल मायका में शिल्पा लीड रोल में नजर आईं। लेकिन अपनी को एक्ट्रेस नेहा बंब के साथ सेट पर उनकी लड़ाई हो गई। यहां तक कि दोनों शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से बात तक नहीं करती थीं। ऐसा पहली बार नहीं था। शिल्पा अक्सर सेट पर टैंट्रम दिखाती थीं। जिसके लिए उन्हें नोटिस दिया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shilpa shinde
आपको जानकर हैरानी होगी‌ कि शिल्पा का असली नाम आकांक्षा है। सीरियल 'मायका' के बाद उन्होंने अपने अपना नाम बदलकर शिल्पा रख लिया था। जो उनके लिए काफी लकी साबित हुआ। मायका की शूटिंग के दौरान शिल्पा अपने को स्टार रोमित राज के प्यार में पड़ गईं। दोनों की सगाई भी हो गई और कार्ड भी छप गए। लेकिन ऐन मौके पर रोमित ने शिल्पा से शादी करने से मना कर दिया। अब रोमित एक बेटी के पिता भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें