फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान को 'कोमोलिका' रूप में देख शिल्पा शिंदे ने ऐसा दिया रिएक्शन, नहीं होगा यकीन

Mon, 15 Oct 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 शुरू होने से पहले ही चर्चा में बना हुआ था। अब जब शो में अनुराग और प्रेरणा का रोमांस दिखाया जा रहा है तो दर्शकों को कोमोलिका के किरदार का इंतजार है। एक्ट्रेस हिना खान कोमोलिका बनी हैं।  उनके फर्स्ट लुक के बाद एकता कपूर ने प्रोमो वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan
वीडियो में हिना बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। ऐसे में बिग बॉस 11 में उनकी कॉम्पिटिटर रहीं शिल्पा शिंदे क्या कहती हैं इस पर सभी की निगाहें थीं। दरअसल हिना खान को हराकर ही शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस का खिताब जीता था। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर भिड़ते देखा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : the khabri
अब जब कोमोलिका का प्रोमो वीडियो आया है तो शिल्पा शिंदे ने उस पर रिएक्शन दिया है। जिसे सुनकर हिना खान के फैंस को यकीन नहीं होगा। शिल्पा शिंदे ने हिना खान की जमकर तारीफ की है। शिल्पास्टांस नाम के ट्विटर हैंडल से कसौटी जिंदगी के 2 का प्रोमो पोस्ट किया गया है। बता दें कि इस ट्विटर हैंडल से पहले भी शिल्पा शिंदे कई मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आ चुकी हैं।

4 of 5
hina khan
ट्विटर पर लिखा गया है कि ‘आपका नया सफर शुरू हो गया है, यह फर्क नहीं पड़ता है कि आपका रोल क्या है? मैं शर्त लगा सकती हूं कि दर्शक आपको प्यार किए बिना रह ही नहीं पाएंगे। तुम्हारे नए सफर के लिए शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि तुम्हारा कोमोलिका अवतार सभी को पसंद आएगा।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan
कोमोलिका का लुक काफी आभूषणों से भरा हुआ है जो पूरी तरह से एक बंजारन का लुक लग रहा है। झुमके, खुले और घुंघराले बाल जो हिना खान पर बहुत फब रहे हैं। हिना खान इस लुक में पूरी तरह ढल चुकी हैं और उन्होंने इस रोल के लिए अपनी चाल में भी बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि पहले सीजन में एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने ये किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें