फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: मां ने खोला राज, दो दिन पहले क्यों टूट गई थी शिल्पा की शादी, चली गई थीं डिप्रेशन में

Sat, 09 Dec 2017 12:04 PM IST
amarujala.com-Presented By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
शिल्पा शिंदे
हाल ही में बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के रिश्तेदार पहुंचे। इससे घर का पूरा माहौल गमगीन हो गया। सभी अपनी मां और दोस्तों से मिलकर  इमोशनल के साथ खुश भी हुए। सबसे पहले घर में पुनीश के पापा आए और फिर शिल्पा की मां।
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शिंदे
शिल्पा की मां आईं तो उन्होंने घर में सभी को मां का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी ने उनकी बेटी को मां का दर्जा दिया है। तो उस शब्द का सम्मान करो उसे गालियां मत दो। मैं उस मां की मां हूं। मां का दर्जा भगवान के बराबर होता है। इसलिए उसे गालियां मत दो।

पढ़ें- अनुष्का-विराट की शादी को लेकर पड़ोसियों का बड़ा खुलासा, आप भी जान लें
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस
शिल्पा की मां की ये बातें सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया। वो भी अपनी बेटी से दो महीने बाद मिलकर खुश हुईं। घर से बाहर आने के बाद शिल्पा की मां ने एक लीडिंग वेबसाइट से बात हुई। तब उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि शिल्पा की शादी दो दिन पहले क्यों टूट गई थी।

Shilpa Shinde's mother visits the #BB11 house & she has some wise words for all the housemates! Tune in tomorrow to watch what she has to say! #BBSneakPeek pic.twitter.com/4pkvAeEYEG— COLORS (@ColorsTV) December 6, 2017

4 of 6
बिग बॉस
शिल्पा की मां ने कहा, 'रोमित ने प्रपोज किया और मेरी बेटी ने इस वजह से उसका प्रपोजल स्वीकार कर लिया क्योंकि वह अच्छा लड़का था। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि, कुछ समय बाद ऐसा लगा कि उनके विचार मेल नहीं खाते। यहां तक कि दोनों परिवारों की सोच भी अलग-अलग थी।'

पढ़ें- आउट होने से पहले शिल्पा शिंदे ने खोला राज, वीडियो में बताया किस मकसद से बिग बॉस में आईं
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस
वो आगे कहती हैं, 'जाहिर सी बात है कि लम्बे रिश्ते के लिए ऐसी स्थिति से समझौता करना सही नहीं था। इस वजह से मेरी बेटी ने शादी का फैसला वापस ले लिया। उसे लगा कि आगे चलकर तलाक लेने से अच्छा पहले ही अलग हो जाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस 11 - फोटो : SELF
बता दें कि शिल्पा की शादी 'मायका' के कोस्टार रोमित राज से तय हुई थी। रोमित शिल्पा से 3 साल छोटे हैं। लेकिन कुछ समय के अफेयर के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। लेकिन दो दिन पहले शिल्पा ने ये शादी तोड़ दी थी। अब रोमित एक बच्चे के पिता भी हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें