टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 11 में अगर किसी ने दर्शकों का दिल सबसे ज्यादा जीता तो वह थी विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की जोड़ी ने। शो के शुरुआत में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच लड़ाई झगड़ा देखने को मिला था। वहीं शो के आखिर तक दोनों के बीच की दोस्ती हो गई थी। इनकी इस दोस्ती को देखते हुए शो के दौरान ही घरवाले इनकी शादी को लेकर मजाक भी करते रहते थे। लोगों को लगने लगा था कि शायद शो खत्म होने के बाद शिल्पा और विकास सच में शादी कर लें। अब बिग बॉस जीतने के बाद अब शिल्पा शिंदे ने शादी की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।