साजिद खान मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने फिल्ममेकर के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। अब अभिनेत्री के बयान के आधार पर पुलिस जल्द कार्रवाई शुरू करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस, बिग बॉस की टीम से संपर्क कर साजिद खान से जल्द पूछताछ कर सकती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि साजिद खान को चलते शो से बाहर निकाला जा सकता है। बता दें कि साजिद पर कई मॉडल्स, एक्ट्रेसेस और जर्नलिस्ट ने मीटू आंदोलन के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें आईएफटीडीए एसोसिएशन ने एक साल के लिए इंडस्ट्री में बैन कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें क्लीनचित दे दी गई थी।