फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म का गाना गाकर शहनाज गिल ने मचाई धूम, वायरल हो रहा वीडियो

Tue, 20 Oct 2020 12:35 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वालीं शहनाज गिल बिग बॉस के बाद काफी मशहूर हो गई हैं। उनके इस बार के सीजन में बतौर सीनियर जाने की चर्चा थी लेकिन वो नहीं गईं। वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वीडियो साझा करती हैं। अब शहनाज का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो सलमान खान की फिल्म का गाना गुनगुनाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
वीडियो में शहनाज के साथ अर्जुन कांगो (Arjun Kanungo) भी बैठे हुए हैं। दोनों सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है का गाना दिल दियां गल्ला गा रही हैं। वीडियो में शहनाज काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘दिल से कमेंट करें अगर आप चाहते हैं कि मैं ऐसे ही कवर सॉन्ग्स बनाऊं।‘
 
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज इन दिनों बिग बॉस 14 में जाने को लेकर चर्चा में हैं। पहले ऐसी खबरें थी कि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल भी शो में जा सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिग बॉस के इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान पहुंचे। जब इस बारे में शहनाज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो बिग बॉस को मिस नहीं कर रही हैं बल्कि पूरी दुनिया उन्हें मिस कर रही है।

4 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल का हाल में ट्रांसफॉर्मेशन लुक देखने को मिला है। उन्होंने अपना वजन पहले से काफी कम कर लिया है। अपने बदले लुक के साथ शहनाज अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं जिस पर फैंस के लाखों लाइक्स आते हैं। हालांकि पहले शहनाज कहा करती थीं कि उनके लिए वर्कआउट करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन बिग बॉस से निकलने के बाद उन्होंने अपने लुक पर काफी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल जल्द ही कलर्स टीवी के शानदार रविवार शो में परफॉर्म करती दिखेंगी। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें वो गाना गाती दिख रही हैं। साथ ही उनके मजाकिया अंदाज की झलक भी मिली। इस शो में उनके साथ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की मस्ती भी देखने को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें