फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचीं शेफाली जरीवाला, बिकिनी में तस्वीरें देख फैंस बोले- परफेक्ट गर्ल

Thu, 18 Mar 2021 03:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram
'बिग बॉस' फेम और 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री पति पराग त्यागी के साथ मालदीव में वेकेशन पर हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लैक बिकिनी में तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों में शेफाली काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। वह समुद्र किनारे ब्लैक बिकिनी मे दिखाई दीं। उनका यह बोल्ड अवतार उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। शेफाली की इस तस्वीरों को फैंस खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स के लिए शेफाली एक परफेक्ट गर्ल हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी टोंड बॉडी की तारीफ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों को साझा करते हुए शेफाली ने लिखा, 'लड़की सिर्फ धूप चाहती है।' वहीं, खबरों की मानें तो अभिनेत्री को 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि फिल्हाम शो के मेकर्स के साथ उनकी अभी बातचीत चल रही है। ऐसे में अगर सबकुछ अच्छा रहा तो शेफाली जल्द ही रोहित शेट्टी के शो में एक्शन और स्टंट करती हुई नजर आएंगी।
 

4 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram
बता दें कि बिग बॉस 13 के बाद से शेफाली छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। बीते दिनों खबर थी कि वह 'भाबीजी घर पर हैं' में सौम्या टंडन को रिप्लेस करेंगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और ये खबर अफवाह ही निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shefali jariwala - फोटो : social media
बीते दिनों शेफाली मीका सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। वहीं खबर है कि इन दोनों वह कुछ वेब शो और म्यूजिक एल्बम्स में बिजी चल रही हैं। बताया जाता है कि इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 11' में उनके साथ साथ रुबीना दिलैक, उर्वशी ढोलकिया, एरिका फर्नांडिस भी नजर आ सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें