फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala: हाथ पर टैटू, गले में टाई..कुछ यूं ‘कांटा लगा गर्ल’ बन फेमस हुईं शेफाली, मिली थी महज इतनी फीस

Thu, 15 Dec 2022 07:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा आया था, जब रीमेक गानों की बाढ़ सी आ गई थी। इसी दौरान लता मंगेशकर के मशहूर गाने ‘कांटा लगा’ के रीमेक वर्जन में एक लड़की नजर आई, जो रातोंरात फेमस हो गई। फिर अचानक ही वह इंडस्ट्री से गायब भी हो गई थी। लेकिन अब वह वापसी कर चुकी है और आज भी ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से ही मशहूर हैं। हम बात कर रहे हैं शेफाली जरीवाला की, जो इस गाने में नजर आईं और लोगों के दिलों पर छा गईं। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं उनके ‘कांटा लगा गर्ल’ बनने के पीछे की दिलचस्प कहानी...
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे मिला गाना
यह उन दिनों की बात है जब शेफाली जरीवाला कॉलेज में थीं। एक दिन वह अपने कॉलेज के बाहर दोस्तों के साथ खड़ी थीं। इसी दौरान गाने के मेकर्स ने उन्हें स्पॉट किया और उन्हें लगा कि वह 'कांटा लगा' गाने के लिए एकदम सही रहेंगी। लेकिन इस गाने के लिए हां कह पाना शेफाली के इतना आसान नहीं था, क्योंकि वह एक पढ़े-लिखे परिवार से हैं जिसमें कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर है। ऐसे में शेफाली को अपने परिवार से गाना करने के लिए परमिशन लेने में डर लग रहा था।

Vivek Agnihotri: अनुराग कश्यप पर कमेंट कर बुरे फंसे विवेक अग्निहोत्री, सोशल मीडिया पर मचा घमासान
विज्ञापन

3 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
रातोंरात हुई थीं फेमस
एक दिन शेफाली ने अपने माता-पिता को गाना ऑफर होने के बारे में बताया। शेफाली की मां तो मान गईं, लेकिन पिता ने साफ इनकार कर दिया था जिसके बाद डायरेक्टर को उन्हें मनाने के लिए सामने आना पड़ा था। 'कांटा लगा' गाना रिलीज होने के बाद शेफाली रातोंरात स्टार बन गईं और उन्हें काफी पसंद भी किया गया। लेकिन इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री को छोड़ना पड़ा।

Sanjay Mishra: 'वध' की तारीफें कर रहे लोगों को संजय मिश्रा ने कहा शुक्रिया, पूछा बड़ा सवाल, कहां देखे?

4 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए छोड़ी थी इंडस्ट्री
शेफाली की किस्मत में ग्लैमर वर्ल्ड में आना लिखा था और ऐसा हुआ भी, लेकिन सक्सेस मिलने के बाद उन्हें अपने पिता से किया वादा निभाने के लिए शोबिज से दूर होना पड़ा। 'कांटा लगा' के बाद शेफाली को बहुत सी फिल्में ऑफर हुई थीं, लेकिन उन्होंने अपने पिता से पढ़ाई पूरी करने का वादा निभाने के लिए सभी को रिजेक्ट कर दिया। इस दौरान शेफाली को लेकर कई तरह की बातें फैलाई गईं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

Ajmal Khan: पाक मॉडल ने कराया रणवीर सिंह जैसा बोल्ड फोटोशूट, यूजर्स बोले- अभी मुल्क इतना महंगा नहीं हुआ कि...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो से फिर हुईं फेमस
शेफाली जरीवाला ने जब सिनेमा जगत से दूरी बनाई तो अभिनेत्री को लेकर तरह-तरह की बातें की जाने लगीं, जिसका जिक्र उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान भी किया था। शेफाली ने कहा कि मेरे इंडस्ट्री से ब्रेक लेने के बाद कई तरह की बातें फैलाई गईं, जो मुझे इफेक्ट करती थीं। कोई कहता कि उसके भाई ने इसे मार दिया, तो किसी का कहना था कि मेरा करियर खत्म हो गया। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इस गाने को अपनी हॉबी और लाइमलाइट में आने के लिए किया था और ऐसे में उन्हें पैसों का अंदाजा नहीं था। इस गाने के लिए उन्हें महज सात हजार रुपये फीस दी गई थी। वहीं, शेफाली 'बिग बॉस 13' और 'नच बलिए' से फिर से लाइमलाइट में आ गई थीं।

Pathaan: 100 करोड़ लेकर 'पठान' बने SRK, तो जॉन ने दी दीपिका को मात, स्टार कास्ट की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें