टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेता शीजान खान बाहर आ चुके हैं। उन्हें जेल से रिहा हुए एक महीने से अधिक हो गए हैं। इस बीच उन्होंने एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, गिरफ्तारी के बाद उनका पासपोर्ट पुलिस ने जब्त कर लिया था, जिसे वापस पाने के लिए उन्होंने अब कोर्ट का रुख किया है। Titli: टीवी शो 'तितली' का फर्स्ट लुक आउट, परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश करती नजर आईं नेहा सोलंकी
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में भी सूत्र के हवाले से यह खबर छपी थी कि शीजान ने पासपोर्ट के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए फाइनल कर लिया गया है, इसलिए वह संभवतः इस महीने के अंत या जून के पहले सप्ताह तक अन्य प्रतियोगियों के साथ उड़ान भरने वाले हैं, जिसकी वजह से उन्हें पासपोर्ट की जरूरत है। Scoop Real Story: वेब सीरीज स्कूप की ये है असली कहानी, क्राइम रिपोर्टर जिगना वोरा के बारे में यहां जानें सबकुछ