विनीता सिंह
- फोटो : twitter
वीडियो की शुरुआत में एक ऑफिस कलीग के मोबाइल स्क्रीन स्क्रॉल करते हुए दिखाया गया है कि तभी उसकी नजर स्क्रीन पर विनीता के मीम पर पड़ती है। तभी वह कर्मचारी बजट की बात करने केबिन की तरफ जाता है, तो अगले ही सीन में विनीता राजू की मां की साड़ी पहने हुए ब्लैक एंड व्हाइट बैकग्राउंड में बैठी दिखाई देती हैं और कर्मचारी से कहती हैं, पैसे क्या पेड़ पे उगते हैं, तुम्हें पता है भिंडी बारह रुपये किलो हो गई है, और पनीर तो सोने के दाम पर बिक रहा है, ऐसे ही महंगाई बढ़ गई है, ऊपर से तुम्हारी ऐसी ऐसी मांगे हम खाएंगे क्या।